तेलंगाना में जुए में पैसे गंवाने के बाद CA ने हीलियम गैस सूंघकर दी जान

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 08:03 AM

ca killed after inhaling helium gas in telangana had lost money in gambling

तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कथित तौर पर जुए में भारी नुकसान होने के बाद हीलियम गैस सूंघकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह 33 वर्ष का था और मंगलवार को एक होटल के कमरे में मृत पाया...

हैदराबाद : तेलंगाना के सिद्दीपेट जिले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने कथित तौर पर जुए में भारी नुकसान होने के बाद हीलियम गैस सूंघकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह 33 वर्ष का था और मंगलवार को एक होटल के कमरे में मृत पाया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मृतक सिद्दीपेट जिले का रहने वाला था और हैदराबाद की एक कंपनी में कार्यरत था। अधिकारी ने बताया कि उसने यहां बालानगर से एक हीलियम गैस सिलेंडर खरीदा तथा एक होटल के कमरे में मास्क के जरिए गैस सूंघकर एक अगस्त को अपनी जान दे दी। 

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उसने यूट्यूब पर वीडियो भी देखे थे। पुलिस ने बताया कि बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने चार अगस्त को पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और खिड़की से कमरे में दाखिल हुई जहां उसे वह मृत अवस्था में मिला। 

पुलिस ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें कथित तौर पर उसने जुए में पैसे गंवाने के कारण अपनी जान देने का फैसला करने की बात लिखी है। प्रारंभिक जांच के आधार पर अधिकारी ने बताया कि वह जुए का आदी था और उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। पुलिस ने कहा कि हालांकि उसके रिश्तेदारों ने आर्थिक नुकसान से उबरने में उसकी कुछ मदद की थी, लेकिन उसने हैदराबाद स्थित अपना फ्लैट भी बेच दिया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!