Edited By Ashutosh Chaubey,Updated: 05 Jul, 2025 04:03 PM

रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। खासकर उन लोगों के लिए जो आने वाले दिनों में रांची से ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। रेलवे ने ट्रैक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते अगस्त और सितंबर 2025 में दर्जनों ट्रेनों को या तो पूरी तरह...
नेशनल डेस्क: रेल यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। खासकर उन लोगों के लिए जो आने वाले दिनों में रांची से ट्रेन यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। रेलवे ने ट्रैक रखरखाव और तकनीकी कार्यों के चलते अगस्त और सितंबर 2025 में दर्जनों ट्रेनों को या तो पूरी तरह कैंसिल कर दिया है या फिर शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है। इस फैसले का सबसे ज्यादा असर झारखंड से गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ा है। अगर आपने भी इन महीनों में यात्रा का कोई प्लान बनाया है तो उससे पहले एक बार ट्रेन कैंसिलेशन लिस्ट जरूर चेक कर लें। कहीं ऐसा न हो कि स्टेशन पहुंचकर आपको निराशा हाथ लगे।
ट्रैक मेंटेनेंस बना परेशानी की वजह
रेलवे के अनुसार, रांची रेल मंडल और चक्रधरपुर मंडल के कई हिस्सों में विकास कार्य और ट्रैक सुधार कार्य चल रहे हैं। इसके चलते दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रेनें प्रभावित होंगी। इन ट्रेनों में कुछ को पूरी तरह रद्द किया गया है तो कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से यानी कुछ स्टेशनों तक ही सीमित कर दिया गया है।
पूरी तरह से रद्द की गई ट्रेनें (Train Fully Cancelled)
| ट्रेन संख्या |
ट्रेन का नाम |
रद्द होने की तारीख |
| 18175/18176 |
हटिया – झारसुगुड़ा मेमू एक्सप्रेस |
18 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक |
| 17007 |
चर्लपल्ली – दरभंगा एक्सप्रेस (वाया रांची) |
26 अगस्त और 9 सितंबर 2025 |
| 17008 |
दरभंगा – चर्लपल्ली एक्सप्रेस (वाया रांची) |
29 अगस्त और 12 सितंबर 2025 |
| 18523 |
विशाखपट्टणम – बनारस एक्सप्रेस (वाया रांची) |
27, 31 अगस्त और 7, 10 सितंबर 2025 |
| 18524 |
बनारस – विशाखपट्टणम एक्सप्रेस (वाया रांची) |
28 अगस्त, 1, 8, 11 सितंबर 2025 |
| 17005 |
हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस (वाया रांची) |
28 अगस्त 2025 |
| 17006 |
रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस (वाया रांची) |
31 अगस्त 2025 |
| 07051 |
चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) |
30 अगस्त 2025 |
| 07052 |
रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) |
2 सितंबर 2025 |
| 07005 |
चर्लपल्ली – रक्सौल स्पेशल (वाया रांची) |
1 सितंबर 2025 |
| 07006 |
रक्सौल – चर्लपल्ली स्पेशल (वाया रांची) |
4 सितंबर 2025 |
| 18310 |
जम्मू तवी – सम्बलपुर एक्सप्रेस (वाया रांची) |
7 सितंबर 2025 |
| 18309 |
सम्बलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस (वाया रांची) |
9 सितंबर 2025 |
| 13425 |
मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (वाया रांची) |
6 सितंबर 2025 |
| 13426 |
सूरत – मालदा टाउन एक्सप्रेस (वाया रांची) |
8 सितंबर 2025 |
| 15028 |
गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस |
8 सितंबर 2025 |
| 15027 |
सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस |
9 सितंबर 2025 |
आंशिक रूप से बंद (Short Terminated Trains)
कुछ ट्रेनों को पूरी तरह बंद न कर केवल कुछ स्टेशनों तक सीमित कर दिया गया है, ताकि यात्रियों को थोड़ी राहत मिल सके। इन ट्रेनों को हटिया स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा।
| ट्रेन संख्या |
ट्रेन नाम |
शॉर्ट टर्मिनेशन तिथि |
| 15028 |
गोरखपुर – सम्बलपुर एक्सप्रेस |
23, 25, 27, 29, 31 अगस्त 2025 |
| 15027 |
सम्बलपुर – गोरखपुर एक्सप्रेस |
24, 26, 28, 30 अगस्त और 1 सितंबर 2025 |
उक्त ट्रेनों का संचालन हटिया तक ही किया जाएगा। हटिया से आगे या हटिया से पहले का सफर प्रभावित रहेगा।
यात्रियों के लिए सुझाव
-
यात्रा से पहले IRCTC या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें।
-
स्टेशन पहुंचने से पहले रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त करें।
-
अगर आपने इन तिथियों में टिकट बुक किया है तो रिफंड पॉलिसी जरूर जान लें।
ये जानकारी किसके लिए जरूरी?
-
झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए विशेष रूप से
-
जो लोग रांची, हटिया, चक्रधरपुर, रक्सौल, दरभंगा, संबलपुर, विशाखपट्टणम, हैदराबाद, सूरत या मालदा के बीच यात्रा करने की सोच रहे हैं
-
ऑफिस ट्रैवल, शादी समारोह, धार्मिक यात्राओं या टूरिज्म के लिए ट्रेन बुक करने वाले यात्रियों के लिए