Bank Holiday 2026: 19, 20, 21, 22, 26, 28 और 29 मार्च को इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Updated: 19 Mar, 2026 12:16 PM

march 2026 bank holidays check state wise list before you visit

मार्च 2026 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी व्यस्त और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। आज यानी 19 मार्च से देश के अलग-अलग हिस्सों में गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद जैसे बड़े त्योहारों के कारण बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा।

Bank Holiday 2026: मार्च 2026 का महीना बैंकिंग कामकाज के लिहाज से काफी व्यस्त और छुट्टियों से भरा रहने वाला है। आज यानी 19 मार्च से देश के अलग-अलग हिस्सों में गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद जैसे बड़े त्योहारों के कारण बैंकों में कामकाज प्रभावित रहेगा। यहां पर हम आपको अगले 10 दिन का शेड्यूल बताने वाले हैं कि कौन- कौन सी जगह पर किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि आपको अपना बैंक का काम करवाने में कोई असुविधा न हो-

PunjabKesari

 कब और कहाँ बंद रहेंगे बैंक? चेक करें लिस्ट

तारीख

अवसर / त्योहार

प्रभावित क्षेत्र

19 मार्च

गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष

महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर

20 मार्च

जुमात-उल-विदा / ईद-उल-फितर

केरल, जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्से

21 मार्च

ईद-उल-फितर (मुख्य अवकाश)

दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल

22 मार्च

रविवार

पूरे देश में अवकाश

26 मार्च

राम नवमी

अधिकांश राज्यों में बैंक बंद

28 मार्च

चौथा शनिवार

पूरे देश में अवकाश

29 मार्च

रविवार

पूरे देश में अवकाश

31 मार्च

महावीर जयंती

कई प्रमुख राज्यों में अवकाश

डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

  बैंकों में छुट्टी के चलते डिजिटल सेवाएं सामान्य रुप से काम करेंगी। बैंक की छुट्टी वाले दिन भी आप आसानी से UPI पेमेंट और  ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा Net Banking/Mobile Banking: फंड ट्रांसफर (IMPS, NEFT, RTGS) की सुविधा का लाभ भी उठा सकते हैं। ATM से कैश निकालने और जमा करने के लिए मशीनें चालू रहेंगी।

मार्च क्लोजिंग और त्योहारों की वजह से बैंकों में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए अपने जरूरी काम (जैसे चेक क्लियरेंस या केवाईसी) छुट्टियों से पहले ही निपटा लें।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!