सरकारी कर्मचारियों के लिए होली से पहले बढ़ सकती है सैलरी, DA Hike पर आया बड़ा अपडेट

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 05:43 PM

central government employees may get a salary hike before holi

केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता...

नेशनल  डेस्क : केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 2025 के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) तय की जाती है। मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि होली से पहले सरकारी कर्मचारियों की जेब थोड़ी और भारी हो सकती है।

जानकारों के मुताबिक जनवरी 2026 से DA और पेंशनर्स को मिलने वाले DR में करीब 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। दिसंबर 2025 के AICPI-IW डेटा के आने के बाद यह अनुमान और मजबूत हो गया है कि सरकार मार्च से पहले इस बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

गौरतलब है कि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो चुका है, लेकिन 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू होने तक DA की गणना 7वें वेतन आयोग के बेसिक वेतन के आधार पर ही की जाएगी। यानी नए वेतन आयोग के आने से पहले भी कर्मचारियों को DA बढ़ोतरी का फायदा मिलता रहेगा।

AICPI-IW क्या है और क्यों है अहम?

AICPI-IW यानी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स–इंडस्ट्रियल वर्कर्स एक ऐसा सूचकांक है, जो रोजमर्रा की वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में होने वाले बदलाव को दर्शाता है। इसे श्रम मंत्रालय हर महीने जारी करता है और केंद्र सरकार इसके 12 महीने के औसत के आधार पर DA तय करती है।

दिसंबर 2025 में AICPI-IW का आंकड़ा 148.2 दर्ज किया गया, जबकि इसका 12 महीने का औसत 145.54 रहा। इस आधार पर DA की गणना करीब 60.33 प्रतिशत बैठती है। फिलहाल कर्मचारियों को 58 प्रतिशत DA मिल रहा है, ऐसे में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की पूरी संभावना बनती है। आमतौर पर सरकार DA की घोषणा राउंड फिगर में करती है, इसलिए इसे 60 प्रतिशत तक किया जा सकता है।

इससे पहले जून 2025 के आंकड़ों के आधार पर अक्टूबर 2025 में DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे यह 55 से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गया था। अब बारी 2 प्रतिशत और बढ़ने की मानी जा रही है।

होली से पहले आ सकता है ऐलान

केंद्र सरकार आमतौर पर जनवरी से लागू होने वाले DA की घोषणा मार्च में करती है। ऐसे में उम्मीद है कि फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में इसका ऐलान हो सकता है। चूंकि इस बार होली 4 मार्च को है, इसलिए कर्मचारियों और पेंशनर्स को त्योहार से पहले ‘गुड न्यूज’ मिलने की संभावना जताई जा रही है।

DA बढ़ने का सीधा असर सैलरी पर पड़ेगा। अगर बेसिक सैलरी 20,000 रुपये है, तो करीब 400 रुपये महीने की बढ़ोतरी होगी। 30,000 रुपये बेसिक वालों को लगभग 600 रुपये ज्यादा मिलेंगे, जबकि 1 लाख रुपये बेसिक सैलरी वालों की आय में करीब 2,000 रुपये प्रति माह का इजाफा हो सकता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!