Edited By Radhika,Updated: 04 Jun, 2026 04:33 PM

बीते दिन राजधानी दिल्ली के एक होटल में आग लगने की भयानक घटना सामने आई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 4 दिनों की पुलिस हिरासत...
नेशनल डेस्क: बीते दिन राजधानी दिल्ली के एक होटल में आग लगने की भयानक घटना सामने आई थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को साकेत कोर्ट में पेश किया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को 4 दिनों की पुलिस हिरासत (रिमांड) में भेज दिया है। सुनवाई के दौरान पुलिस ने कोर्ट में दलील देते हुए कहा कि इस बड़े हादसे की तह तक जाने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ करना बेहद जरूरी है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ जरुरी दस्तावेज जुटा रही है।
आरोपी की रिमांड पर वकील ने उठाए सवाल
आरोपी लवकेश बजाज द्वारा पुलिस रिमांड का विरोध किया जा रहा है। आरोपी का कहना है कि वह पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रहा है, इसलिए उसे हिरासत में रखने की कोई जरूरत नहीं है। इसी के साथ वकील ने कोर्ट में भी कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं।
MCD करेगी बिल्डिंग का 'स्ट्रक्चरल सेफ्टी सर्वे'
इस अग्निकांड मामले में पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है। MCD को एक आधिकारिक पत्र लिखकर इस पूरी इमारत का Structural Safety Survey करने की मांग की है। इस सर्वे के जरिए यह साफ हो सकेगा कि क्या होटल की इमारत तय सुरक्षा मानकों और नियमों के तहत बनाई गई थी या इसमें कोई अवैध ढांचागत बदलाव किया गया था।