Real Or Fake Gold: घर पर ही मिनटों में चेक करें सोना असली है नकली, जानें ये 6 आसान तरीके

Edited By Updated: 10 Oct, 2025 04:45 PM

check at home whether gold is real or fake learn these 6 easy ways

आजकल सोने की बढ़ती कीमतों और नकली गहनों की बढ़ती घटनाओं के बीच, घर पर ही सोने की असली या नकली पहचान करना जरूरी हो गया है। इसके लिए हॉलमार्क देखना, चुंबक, पानी, सिरका और सिरेमिक प्लेट जैसी सरल घरेलू तकनीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। साथ ही सोने की...

नेशनल डेस्क : आजकल सोने की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। शादी, त्योहार या निवेश के लिए लोग सोने में पैसा लगाना पसंद करते हैं। लेकिन बढ़ती मांग के साथ-साथ नकली और मिलावटी सोने की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। कई बार लोग केवल चमक या वजन देखकर सोने को असली मान लेते हैं, जबकि अब नकली गहने भी बिल्कुल असली जैसे दिखाई देते हैं। ऐसे में सोने की असली और नकली पहचान करना बेहद जरूरी हो गया है।

घर पर ही करें सोने की जांच

अब हर बार ज्वैलर के पास जाने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान घरेलू तरीकों से आप खुद यह पता लगा सकते हैं कि आपका सोना असली है या नकली।

1. हॉलमार्क देखें – हॉलमार्क सोने की शुद्धता का प्रमाण होता है। भारत में BIS हॉलमार्क इसे प्रमाणित करता है। यदि गहनों में हॉलमार्क नहीं है, तो वह नकली या मिलावटी हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Gold Price Today: करवाचौथ के दिन सोने के दामों में आई भारी गिरावट, जानें दिल्ली समेत बाकी शहरों में क्या है रेट

2. चुंबक से जांच – सोना गैर-चुंबकीय धातु है। अगर गहनों के पास चुंबक ले जाएं और वह खिंचता है, तो इसमें मिलावट है। चुंबक का कोई असर नहीं होने पर गहना असली हो सकता है।

3. पानी में डुबोकर जांच – साफ पानी वाले बर्तन में गहना डालें। असली सोना भारी होने के कारण डूब जाता है, जबकि नकली या मिलावटी गहना तैर सकता है।

4. सिरके से जांच – गहनों पर 2-3 बूंद सिरका डालें। अगर रंग बदलने लगे तो सोने में मिलावट है। कोई बदलाव न होने पर गहना असली हो सकता है।

5. सिरेमिक प्लेट पर रगड़कर जांच – सफेद अनपॉलिश्ड सिरेमिक प्लेट पर गहने को हल्के हाथ से रगड़ें। अगर सुनहरी लाइन दिखाई दे तो सोना असली है, और काली लाइन दिखे तो नकली।

यह भी पढ़ें - Gold Crash: 1,22,000 से गिरकर 77,700 रुपये तक सस्ता होगा सोना, एक्सपर्ट ने निवेशकों को किया अलर्ट

6. कैरेट से समझें क्वालिटी – सोने की शुद्धता कैरेट में मापी जाती है।

  • 24 कैरेट : 99.9% शुद्ध, मुलायम
  • 22 कैरेट : 91.6% शुद्ध, ज्वैलरी के लिए आदर्श
  • 18 और 14 कैरेट : अन्य धातुओं के साथ मिश्रित, कम शुद्ध

गहनों पर कैरेट लिखा होता है, इसे खरीदते समय जरूर जांचें।

 


 


 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!