CISF जवान ने शादी का झांसा देकर महिला से बार-बार किया दुष्कर्म, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

Edited By Updated: 18 Jun, 2026 01:31 PM

cisf jawan repeatedly dushkaram a woman on the pretext of marriage

​​​​​​​पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि अहमद उसे चिनार पार्क इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसका कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी सहमति के बिना आपत्तिजनक वीडियो बना लिए।

नेशनल डेस्क: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के एक जवान को शादी का झांसा देकर एक महिला का कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

महिला द्वारा दर्ज कराई गई एक लिखित शिकायत के आधार पर नारायणपुर पुलिस ने नौ जून को आरोपी पारुल अहमद को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। जांचकर्ताओं के अनुसार, महिला की मां का उक्त अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। वहां अक्सर आने-जाने के दौरान महिला अहमद के संपर्क में आई थी। बाद में यह जान-पहचान एक रिश्ते में बदल गई। 

यह भी पढ़ें- ससुराल में रह रहे युवक की संदिग्ध मौत, रात में पत्नी के साथ खाया खाना, सुबह इस हाल में मिली लाश

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता का आरोप है कि अहमद उसे चिनार पार्क इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसका कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसकी सहमति के बिना आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। महिला का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो की मदद से उसे डरा धमकाकर दो अलग-अलग मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का अभी इलाज जारी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!