Edited By Sahil Kumar,Updated: 26 Feb, 2026 02:24 PM

दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) का आयोजन 25 से 31 मार्च तक होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने उद्घाटन किया और फेस्टिवल का लोगो लॉन्च किया। कार्यक्रम में अर्जुन कपूर, दिव्या दत्ता, निमरत कौर...
नेशनल डेस्कः दिल्ली में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ दिल्ली (IFFD) का आयोजन 25 से 31 मार्च तक होगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने उद्घाटन किया और फेस्टिवल का लोगो लॉन्च किया। कार्यक्रम में अर्जुन कपूर, दिव्या दत्ता, निमरत कौर समेत कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। फेस्टिवल में 100 से अधिक देशों की फिल्में प्रदर्शित होंगी और दिल्ली के विभिन्न इलाकों में भारतीय भाषाओं की स्क्रीनिंग भी होगी।
बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी
लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने शिरकत की। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख सितारों में अर्जुन कपूर, मनोज जोशी, राकेश ओमप्रकाश मेहरा, दिव्या दत्ता और निमरत कौर प्रमुख थे।
मुख्यमंत्री ने साझा की फिल्मी यादें
उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फिल्मों के प्रति अपने लगाव के बारे में बताया। उन्होंने 1996 में दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' की शूटिंग के अनुभव को याद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि फेस्टिवल में बड़े सभागारों के अलावा दिल्ली की विभिन्न बस्तियों में स्क्रीनिंग आयोजित की जाएगी। इसमें पंजाबी, गुजराती, तमिल, तेलुगु समेत कई भारतीय भाषाओं की फिल्में दिखाई जाएंगी।
100 से अधिक देशों की भागीदारी
पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने बताया कि इस फेस्टिवल में 100 से ज्यादा देशों की फिल्में प्रदर्शित होंगी। उन्होंने कहा कि फेस्टिवल की रिव्यू कमिटी ने पहले ही चयनित फिल्मों का विश्लेषण शुरू कर दिया है। अभिनेत्री निमरत कौर ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली ने उनके अभिनय करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी साझा किया कि ऐसे फिल्म फेस्टिवल व्यक्तिगत कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने का अवसर प्रदान करते हैं।