Edited By Radhika,Updated: 02 Apr, 2026 05:17 PM

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के मौके पर करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित है। गुप्ता ने मंदिर में कहा कि सेवा और साहस के प्रतीक भगवान हनुमान...
नेशनल डेस्क: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हनुमान जयंती के मौके पर करोल बाग स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मंदिर में हनुमान जी की 108 फुट ऊंची मूर्ति स्थापित है। गुप्ता ने मंदिर में कहा कि सेवा और साहस के प्रतीक भगवान हनुमान राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। उन्होंने दिल्ली के हर परिवार के सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
<
>
मुख्यमंत्री ने कहा, "उनके (भगवान हनुमान के) आदर्श हमें समाज और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा करने के लिए प्रेरित करते रहते है।" उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र अवसर समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं। इस कार्यक्रम में मंदिर न्यास के सदस्यों और अन्य व्यक्तियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। उनसे बातचीत करते हुए गुप्ता ने दोहराया कि दिल्ली सरकार शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की सभाएं सामाजिक एकता और सकारात्मकता को मजबूत करती हैं।