PM मोदी से मिले CM सुक्खू, हिमाचल के विकास के लिए केंद्र से की सहयोग की मांग

Edited By Updated: 24 Jan, 2023 04:40 PM

cm sukhu met pm modi

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सुक्खू ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया।

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सुक्खू ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया। मुख्यमंत्री ने राज्य में क्रियान्वित की जा रहीं विभिन्न विकास परियोजनाओं पर चर्चा की और इन विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र से उदार सहायता के लिए प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।

PunjabKesari

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे में क्रांति लाने के उद्देश्य से केंद्र द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गति शक्ति योजना और रोपवे के निर्माण के लिए पर्वतमाला योजना को प्रभावी ढंग से लागू करेगी। उन्होंने कहा कि दोनों योजनाओं से राज्य के लोगों को बहुत लाभ होगा।

 

बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का ध्यान रोजगार के अवसर पैदा करने के अलावा संपर्क और बुनियादी ढांचे का विकास करने पर केंद्रित है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को स्मृति चिन्ह, हिमाचली शॉल और टोपी देकर सम्मानित किया। प्रधानमंत्री ने सुक्खू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी और राज्य को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!