Edited By Ramkesh,Updated: 20 Oct, 2025 09:08 AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सत्य, सनातन, सदाचार और सकारात्मकता की शाश्वत विजय के पावन प्रतीक महापर्व दीपावली की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! दीपोत्सव केवल दीप जलाने का अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मा में आशा का आलोक, समाज में समरसता का स्पंदन और राष्ट्र में नवजागरण का संकल्प है।
प्रभु श्री राम और माता जानकी की कृपा से घरों के साथ हृदय भी आलोकित हों, सभी के जीवन में विश्वास, उत्साह और उमंग का दीप प्रज्वलित हो, यही प्रार्थना है। जय जय सियाराम!
ये भी पढ़ें :- Banke Bihari Temple: दूसरी बार फिर खुला बांके बिहारी मंदिर का खजाना, जानिए तोशाखाने में क्या मिला?
Banke Bihari Temple: उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त उच्चाधिकार प्राप्त समिति के निर्देशानुसार शेष निरीक्षण कार्य पूरा करने के लिए मथुरा स्थित बांके बिहारी मंदिर का ‘तोशाखाना' (कोषागार) रविवार को लगातार दूसरे दिन खोला गया। मंदिर के 1971 से बंद पड़े खजाने कक्ष को उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त समिति के आदेश पर करीब 54 साल बाद शनिवार को खोला गया था। समिति के सदस्य शैलेंद्र गोस्वामी ने बताया कि दीवानी न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) और नगर मजिस्ट्रेट की देखरेख में समिति के सदस्यों की मौजूदगी में कक्ष को लगातार दूसरे दिन खोला गया।