9वीं-10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से निकले कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां ...टीचर और पैरेंट्स हैरान

Edited By Updated: 30 Nov, 2022 03:07 PM

condoms contraceptive pills found in the bags of 9th 10th students

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई जिसे देख शिक्षक के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल, स्कूलों में छात्र-छात्राओं  के मोबाइल फोन को लेकर आने की आशंकाओं के बीच जब चेकिंग गई तो 8वीं, 9वीं...

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के स्कूलों में छात्र-छात्राओं की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई जिसे देख शिक्षक के भी पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल, स्कूलों में छात्र-छात्राओं  के मोबाइल फोन को लेकर आने की आशंकाओं के बीच जब चेकिंग गई तो 8वीं, 9वीं और 10वीं के छात्र-छात्राओं के बैग से ऐसी-ऐसी चीजें निकली की कि सभी को हैरान रह गए।

एक रिपोर्ट के अनुसार कई छात्र-छात्राओं के बैग से मोबाइल के अलावा कॉन्डम, गर्भनिरोधक गोलियां, लाइटर, सिगरेट, व्हाइटनर और अत्यधिक मात्रा में कैश मिले। दरअसल, क्लास में सेल फोन लाने की शिकायतों के बाद कुछ स्कूलों ने छात्रों के बैग की जांच शुरू की थी। जिस दौरान यह हैरान कर देने वाले सामान देखें गए।  स्कूलों में जांच के निर्देश कर्नाटक में असोसिएटेड मैनेजमेंट ऑफ प्राइमरी एंड सेकेंडरी स्कूल (KAMS) ने दी थी।

कुछ स्कूलों ने इसके बाद विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठकें आयोजित कीं। जिस बीच नगरभावी में एक स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि यह सब देख बच्चों के माता-पिता भी हैरान थे। स्थिति को सावधानी से संभालने के लिए, स्कूलों ने अभिभावकों को नोटिस जारी किया और छात्रों को निलंबित करने की बजाय, काउंसलिंग की सिफारिश की। एक अन्य प्रिंसिपल ने बताया कि 10वीं कक्षा की छात्रा के बैग से कॉन्डम मिला था। उन्होंने कहा कि जब पूछताछ की गई, तो उसने अपने सहपाठियों या निजी ट्यूशन में उन लोगों को दोषी ठहराया। KAMS के महासचिव डी शशि कुमार ने कहा कि 80 प्रतिशत स्कूलों में बैक की चेकिंग की गई। उन्होंने कहा कि एक छात्र के बैग में आई-पिल मिला। साथ ही पानी की बोतलों में शराब भी मिली।  हालांकि स्कूलों में अब इन बच्चों के लिए काउंसलिंग की सिफारिश की है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!