लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, बताई ये वजह

Edited By Updated: 29 Jan, 2024 05:27 AM

congress leader digvijay singh will not contest lok sabha elections

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी...

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी (राज्यसभा के कार्यकाल में) दो साल से अधिक का समय बाकी है।'' 

दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 3.65 लाख मतों के अंतर से हरा दिया था। सिंह ने 1984 और 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 

उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी। मौजूदा लोकसभा में राज्य की 29 सीट में से 28 पर भाजपा का कब्जा है जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!