कांग्रेस पार्टी जो कहती है वह करके दिखाती है, जयपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले खरगे

Edited By Updated: 23 Sep, 2023 06:40 PM

congress party does what it says kharge party workers conference jaipur

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख, कान बताते हुए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही शनिवार का उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वही करके दिखाती है।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की आंख, कान बताते हुए उन्हें मजबूत करने पर जोर दिया। इसके साथ ही शनिवार का उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जो कहती है वही करके दिखाती है। खरगे यहां जयपुर में पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के कार्यकर्ता हमारी आंख और कान हैं.. हमको मजबूत करने वाले हाथ हैं इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत करना जरूरी है।''
PunjabKesari
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे मतदाताओं के साथ लगातार संपर्क रखें, उनके सवालों का जवाब दें, विपक्षियों द्वारा फैलाई जा रही झूठी बातों की काट करें तथा अगर कोई साथी नाराज है तो उसे मनाने की कोशिश करें। राज्य की कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा कि 2018 में सरकार ने जन घोषणापत्र में जो वादे किए थे, उन्हें केवल पूरा नहीं किया बल्कि उससे एक कदम आगे बढ़कर सभी वर्गों को कुछ न कुछ दिया।

हमारे मंत्रियों ने मिलकर वादे पूरे किए
उन्होंने कहा, ‘‘यह कांग्रेस पार्टी की देन है.. पार्टी जो कहती है.. वहीं करके दिखाती है... आपको हमने जो वादा किया था.. हमारे मुख्यमंत्री, विधायकों और मंत्रियों ने मिलकर वादे पूरे किये.. बल्कि ज्यादा भी दिया।'' उन्होंने कहा कि यह एक दूसरे से रूठने का वक्त नहीं है। यह देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने का वक्त है। इसलिये हम सबको जागना है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से ही नहीं लड़ रहे... अगर कांग्रेस का एक उम्मीदवार है तो मोदी जी हमारे खिलाफ दो तीन उम्मीदवार खड़ा कर देते हैं.. एक तो भाजपा का उम्मीदवार, दूसरा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का, तीसरा केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का, चौथा आयकर विभाग का उम्मीदवार..। इन सभी को मात देकर हमें जीतना है।''
PunjabKesari
यह विधेयक हम लेकर आए थे
महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए खरगे ने कहा, ‘‘यह विधेयक हम लेकर आए थे... जब सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह महिला आरक्षण विधेयक लाए तो तब इसका विरोध किसने किया.. भाजपा ने। इससे पहले राजीव गांधी विधेयक लाए तो तब विरोध किसने किया.. भाजपा ने.. ऐसे में इनकी न तो नियत साफ है.. न ही नीति सही है।'' कार्यक्रम को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी संबोधित किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!