महाराष्ट्र में फूटा कोरोना बम, एक दिन में आए 23000 से अधिक नए मामले, 84 लोगों की मौत

Edited By Updated: 17 Mar, 2021 10:58 PM

corona bomb explodes in maharashtra more than 23000 new cases a day 84 dead

: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शाम के करीब आठ बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 23179 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इतने ही समय में 84 लोगों की मौत हुई है।...

मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। शाम के करीब आठ बजे स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 23179 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इतने ही समय में 84 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 23,70,507 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और इनमें से 21,63,391 लोग ठीक हो चुके हैं। 53,080 लोगों की मौत हुई है। इस समय राज्य में 1,52,760 मरीजों का इलाज चल रहा है।
PunjabKesari
इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में सामने आए कोविड-19 के 28,903 नए मामलों में 71.10 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों से केवल महाराष्ट्र के ही 61.8 प्रतिशत मामले हैं।
PunjabKesari
वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में कोरोना के मामले बढ़े हैं जबकि देश के 70 जिलों में पिछले कुछ हफ्तों में सकारात्मक मामलों की दरों में 150 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम इस बढ़ती हुई महामारी को यहीं नहीं रोकेंगे तो देशव्यापी संक्रमण की स्थिति बन सकती है। हमें कोरोना की इस उभरती हुई ‘सेकंड पीक को तुरंत रोकना ही होगा। इसके लिए हमें तीव्र ओर निर्णायक कदम उठाने होंगे।’’

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!