COVID-19 in India: कोरोना मामलों में लगातार गिरावट, पिछले 24 घंटे में आए 15981 नए केस और 166 की मौत

Edited By Updated: 16 Oct, 2021 10:16 AM

corona cases in india coronavirus covid19 corona vaccine

देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय  के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 981 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 166 मरीजों की मौत हुई है।  कोरोना...

नई दिल्‍ली- देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्‍थ्‍य मंत्रालय  के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना संक्रमण के 15 हजार 981 नए केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 166 मरीजों की मौत हुई है।  कोरोना के नए मरीज मिलने के बाद अब देश में कुल संक्रमितों की संख्‍या 3 करोड़ 49 लाख 53 हजार 573 हो गई है। 
 

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना से 2 लाख 1 हजार 632 एक्टिव केस हैं, जबकि 3 करोड़ 33 लाख 99 हजार 961 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
 

वहीं अब तक कोरोना से 4 लाख 51 हजार 980 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 97,23,77,045 लोगों को वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 8,36,118 लोगों को कोरोना वैक्‍सीन लगाई जा चुकी है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!