Maharashtra : बाल-बाल बचे मंत्री उदय सामंत, उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर में आई खराबी; पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Edited By Updated: 13 Aug, 2026 10:12 PM

minister uday samant narrowly escaped as the helicopter took off

महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को बताया कि नागपुर से गढ़चिरोली जिले जा रहे उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई।

नागपुरः महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने बृहस्पतिवार को बताया कि नागपुर से गढ़चिरोली जिले जा रहे उनके हेलीकॉप्टर में उड़ान भरने के दौरान तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई।

एक टीवी चैनल से बात करते हुए सामंत ने कहा कि सुबह 8:30 से 8:45 के बीच, वे नागपुर में गढ़चिरोली जाने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए। बाद में सुरक्षित बाहर निकले शिवसेना मंत्री ने बताया कि पायलट ने उन्हें जानकारी दी थी कि हेलीकॉप्टर की सभी तरह का रखरखाव का काम अभी-अभी पूरा हुआ है और पूर्वी महाराष्ट्र के जिले तक उड़ान भरने के लिए मौसम भी अनुकूल है।

उन्होंने कहा, "हालांकि, जब हेलीकॉप्टर का इंजन चालू हुआ और हमने उड़ान भरी, तो अचानक पायलट ने बताया कि हेलीकॉप्टर में कोई खराबी आ गई है। इसलिए हम वापस रनवे पर रुक गए। पायलट ने तकनीकी खराबी का पता लगाया और उड़ान रद्द कर दी। पायलट ने सब कुछ बहुत अच्छे से संभाला।"

उन्होंने कहा, "मुझे ठीक-ठीक नहीं पता कि तकनीकी खराबी क्या थी। लेकिन मेरे मन में एक शक है -- अगर (हेलीकॉप्टर के) रखरखाव की जांच 15 मिनट पहले ही की गई थी और तकनीकी रूप से सब कुछ ठीक था, तो जब मैं सुरजागढ़ (गढ़चिरोली) के लिए निकल रहा था, तब अचानक ऐसा कैसे हो गया? यह सवाल बना हुआ है।" बाद में कैबिनेट मंत्री कार से नागपुर से लगभग 170 किलोमीटर दूर गढ़चिरोली के लिए रवाना हो गए। यह घटना पुणे जिले के बारामती में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री अजित पवार की हवाई दुर्घटना में मौत के लगभग सात महीने बाद हुई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!