विधवा से शादी के बाद उसकी बेटी से भी कर सकता है निकाह, इस पड़ोसी देश का अजीब परंपरा

Edited By Updated: 06 May, 2025 12:29 PM

country gives the right to marry both mother and daughter

दुनियाभर में शादियों की रस्में अनोखी होती हैं लेकिन कुछ ऐसी परंपराएं हैं जिन पर आज भी विश्वास करना मुश्किल है। ऐसा ही एक रिवाज हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में मंडी नामक एक जनजाति में प्रचलित है। यहां विधवा महिला से शादी करने वाला शख्स उसकी पहली शादी...

नेशनल डेस्क। दुनियाभर में शादियों की रस्में अनोखी होती हैं लेकिन कुछ ऐसी परंपराएं हैं जिन पर आज भी विश्वास करना मुश्किल है। ऐसा ही एक रिवाज हमारे पड़ोसी देश बांग्लादेश में मंडी नामक एक जनजाति में प्रचलित है। यहां विधवा महिला से शादी करने वाला शख्स उसकी पहली शादी से हुई बेटी से भी निकाह कर सकता है।

मां भी पत्नी, बेटी भी पत्नी

मंडी समुदाय में यह सदियों पुरानी परंपरा है। यदि कोई पुरुष किसी विधवा महिला से शादी करता है तो यह तय माना जाता है कि भविष्य में वह उस महिला की पहली शादी से जन्मी बेटी से भी विवाह करेगा। यानी जिस लड़की को वह पिता कहता है, बड़ी होने पर वह उसकी पत्नी बन जाती है।

 

यह भी पढ़ें: नहीं रही Netflix की फेमस नन्ही स्टार, 11 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

 

सुरक्षा या शोषण

मंडी समुदाय इस परंपरा के पीछे तर्क देता है कि इससे विधवा महिला और उसकी बेटी दोनों सुरक्षित हो जाती हैं और एक ही व्यक्ति पूरे परिवार की देखभाल करता है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में इसे लड़कियों का शोषण बताया गया है। उनका बचपन छिन जाता है और उन्हें अपने पिता के साथ ही वैवाहिक बंधन में बंधना पड़ता है।

हालांकि यह भी कहा जाता है कि अब इस रिवाज को मानने वाले लोगों की संख्या काफी कम हो गई है। फिर भी यह परंपरा आज भी मौजूद है और रिश्तों की जटिलता और सामाजिक मानदंडों पर सवाल खड़े करती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!