चक्रवात निवार : चेन्नई हवाई अड्डा आज सुबह तक रहेगा बंद

Edited By Updated: 26 Nov, 2020 04:20 AM

cyclone prevention chennai airport will remain closed till today morning

चक्रवात निवार के कारण चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने दी। तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं एवं बारिश हुई जिससे कई इलाके डूब गए। अधिकारियों ने एक लाख से...

नई दिल्लीः चक्रवात निवार के कारण चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे तक बंद कर दिया गया है। यह जानकारी नागर विमानन मंत्रालय ने दी। तमिलनाडु के कई हिस्सों में तेज हवाएं चलीं एवं बारिश हुई जिससे कई इलाके डूब गए। अधिकारियों ने एक लाख से अधिक लोगों को शिविरों में रखा है क्योंकि तट की तरफ भीषण चक्रवात बढ़ रहा है। 
PunjabKesari
नागर विमानन मंत्रालय ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘चक्रवात निवार के कारण मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एवं एहतियात के तौर पर चेन्नई हवाई अड्डे को अस्थायी रूप से शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक बंद किया गया है। सभी संबंधित पक्षों के साथ समन्वय किया जा रहा है।'' भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि निवार काफी गंभीर चक्रवात का रूप ले सकता है और तमिलनाडु तथा पुडुचेरी के बीच बृहस्पतिवार की सुबह इसके दस्तक देने की संभावना है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!