25k/h की रफ्तार से आंध्र-ओडिशा की तरफ बढ़ रहा चक्रवाती तूफान ‘असानी', भारी बारिश और तेज हवाएं चलने के आसार

Edited By Updated: 09 May, 2022 11:14 AM

cyclonic storm asani moving towards andhra odisha

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी'' सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है।

नेशनल डेस्क: बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘असानी' सोमवार को 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा की ओर बढ़ रहा है, हालांकि अगले दो दिनों में इसके धीरे-धीरे कमजोर होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ‘असानी' के कारण 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं ओर बारिश हो सकती है।

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को सुबह 8.45 मिनट पर जारी किए गए एक विशेष बुलेटिन में बताया कि आज सुबह साढ़े पांच बजे चक्रवाती तूफान विशाखापत्तनम से करीब 550 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और पुरी से 680 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में था। विभाग के अनुसार, ‘‘ इसके मंगलवार तक उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तरी आंध्र प्रदेश तथा ओडिशा के तटों से पश्चिम मध्य और इससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है।'' बुलेटिन में कहा गया कि इसके बाद, यह उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर मुड़ सकता है और ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी के उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ सकता है।

 

अगले 48 घंटों के दौरान इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने रविवार को कहा था कि यह ओडिशा या आंध्र प्रदेश नहीं पहुंचेगा। उन्होंने कहा था कि चक्रवात, पूर्वी तट के समानांतर चलेगा और मंगलवार की शाम से इसके कारण बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण बंगाल की खाड़ी में समुद्र में हलचल तेज होने की संभावना है और मछुआरों को अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र से दूर रहने को कहा गया है। चक्रवात के कारण ओडिशा के तटीय इलाके और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के आसपास मंगलवार की शाम से हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!