दिल्ली कारोबारी को फिर आया रंगदारी का फोन, कॉल करने वाले ने खुद को गोल्डी बराड़ बताया

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 01:02 AM

delhi businessman receives another extortion call

दिल्ली के एक कारोबारी को कथित तौर पर एक विदेशी नंबर से फिर रंगदारी का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को...

नेशनल डेस्क : दिल्ली के एक कारोबारी को कथित तौर पर एक विदेशी नंबर से फिर रंगदारी का फोन आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ बताते हुए पांच करोड़ रुपये की मांग की और रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह ताजा धमकी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले ही कारोबारी ने पंजाबी बाग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे जुलाई में एक व्यक्ति का कथित वॉयस नोट मिला था, जिसमें खुद को गोल्डी बराड़ बताने वाले व्यक्ति ने पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

सूत्रों के अनुसार, पंजाबी बाग इलाके में एक रेस्तरां चलाने वाले शिकायतकर्ता ने कॉल आने के बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि कॉल करने वाले ने फिर से पांच करोड़ रुपये की मांग दोहराई और पैसे नहीं देने पर कारोबारी को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पुलिस ने कॉल की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फोन कहां से किया गया। एक पुलिस सूत्र ने बताया कि यह पता लगाने के लिए तकनीकी निगरानी बढ़ा दी गई है कि कॉल विदेश से की गई थी या इंटरनेट आधारित संचार माध्यमों के जरिए भेजी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!