दिल्ली: यूट्यूबर पत्नी से छेड़खानी का पति ने किया विरोध, दबंगों ने दो बार की मारपीट

Edited By Updated: 13 May, 2024 04:23 PM

delhi husband protested against molesting youtuber wife

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके  की एक महिला यूट्यूबर ब्लॉगर के साथ से दो महीने पहले एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में पति का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंगों ने उनके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती...

नेशनल डेस्क: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद थाना इलाके  की एक महिला यूट्यूबर ब्लॉगर के साथ से दो महीने पहले एक छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में पति का विरोध करना भारी पड़ गया। दबंगों ने उनके पति की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि वजीराबाद इलाके के जगतपुर के रहने वाले प्रवीण बुराडी संत नगर से घर वापस आ रहे थे। इस दौरान कुछ दबंगों ने उनकी बाइक को मारकर उनके साथ मारपीट की। इस हमले में युवक के हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया और शरीर में कई जगह गम्भीर चोटें आईं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर ब्लॉग बनाने वाली एक महिला ने बताया कि वह मार्केट जाने के लिए निकली थी। उन्हें देखकर युवकों ने गंदे इशारे करने शुरु किए, जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया। इस बारे में उन्होंने अपने पति से बात की। जब महिला का पति व जेठ दबंगों को समझाने गए तब उन्होंने बेरहमी से उनकी पिटाई की।

इस मामले में वजीरादाबाद थाना पुलिस ने महिला यूट्यूबर के बयान पर आईपीसी की कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के एक्शन के बाद भी पीड़ित परिवार को दबंगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!