दिल्ली: निजी स्कूलों की अब नहीं चलेगी मनमानी, फीस को लेकर रेखा गुप्ता सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Edited By Updated: 28 Feb, 2026 02:53 PM

delhi private schools will no longer be allowed to act arbitrarily rekha gupta

दिल्ली सरकार ने राजधानी के निजी स्कूलों के वित्तीय रिकॉर्ड की विस्तृत जांच करने का फैसला किया है। यह कदम अभिभावकों की लगातार शिकायतों और वित्तीय अनियमितताओं तथा अत्यधिक शुल्क वसूली की जानकारी मिलने के बाद उठाया गया है।

नेशनल डेस्क: दिल्ली सरकार ने राजधानी के निजी स्कूलों के वित्तीय रिकॉर्ड की विस्तृत जांच करने का फैसला किया है। यह कदम अभिभावकों की लगातार शिकायतों और वित्तीय अनियमितताओं तथा अत्यधिक शुल्क वसूली की जानकारी मिलने के बाद उठाया गया है।

PunjabKesari

विशेष ऑडिट टीमें गठित
शिक्षा निदेशालय इस कार्य के लिए तीन प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट्स (PMUs) नियुक्त करेगा। प्रत्येक इकाई में 10 चार्टर्ड अकाउंटेंट होंगे। कुल ऑडिट की अनुमानित लागत लगभग 6.3 करोड़ रुपये आंकी गई है।

PunjabKesari

ऑडिट का दायरा और अवधि
इस ऑडिट के तहत दिल्ली के लगभग 1,794 निजी गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों के पिछले तीन वर्षों के वित्तीय रिकॉर्ड की गहन जांच की जाएगी। शिक्षा विभाग ने बताया कि व्यक्तिगत शिकायतों पर किए गए नियमित निरीक्षण से गहरी अनियमितताओं का पता नहीं चल पाता। इसलिए वित्तीय विवरणों की व्यापक जांच जरूरी है। इस ऑडिट का उद्देश्य स्कूलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और अभिभावकों के हितों की सुरक्षा करना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!