तपती धूप में डिलीवरी बॉय का देसी AC: जुगाड़ से बाइक पर बनाई छत, गर्मी से मिल रही राहत

Edited By Updated: 28 May, 2025 03:20 PM

delivery boy s desi ac in the scorching sun made a roof on

राजस्थान के जोधपुर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच एक डिलीवरी बॉय ने ऐसा अनोखा जुगाड़ बनाया है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया है। अर्जुन नाम के इस युवक ने अपनी बाइक पर एक हल्की लेकिन मजबूत छत लगाकर खुद को धूप, बारिश और सर्दी से बचाने का...

नेशनल डेस्क: राजस्थान के जोधपुर में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच एक डिलीवरी बॉय ने ऐसा अनोखा जुगाड़ बनाया है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गया है। अर्जुन नाम के इस युवक ने अपनी बाइक पर एक हल्की लेकिन मजबूत छत लगाकर खुद को धूप, बारिश और सर्दी से बचाने का उपाय खोजा है।

फूड डिलीवरी कंपनी में काम करने वाले अर्जुन को गर्मी में दिनभर बाइक चलाते हुए ऑर्डर डिलीवर करना होता है। ऐसे में तपती धूप से बचाव के लिए उन्होंने कुछ हजार रुपये में अपनी बाइक को मॉडिफाई किया है। इस जुगाड़ में उन्होंने प्लास्टिक, एल्यूमिनियम फ्रेम और फाइबर का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा मोबाइल स्टैंड और धूप से बचाव के लिए शेड भी लगाया गया है, जिससे मोबाइल गर्म होकर बंद न हो।

अर्जुन के अनुसार, “यह सेटअप मैंने 3,000 से 5,000 रुपये के बीच तैयार किया है। इससे मेरे काम में काफी सुविधा हो रही है और धूप का असर भी नहीं होता।” जोधपुर की सड़कों पर अर्जुन की छत वाली बाइक देखते ही लोग उसे रोककर पूछते हैं कि यह काम कैसे किया। स्थानीय लोग और अन्य डिलीवरी कर्मी इस नवाचार की जमकर सराहना कर रहे हैं। यह जुगाड़ सिर्फ गर्मी से राहत नहीं देता, बल्कि यह दिखाता है कि कैसे सीमित संसाधनों में भी समाधान निकाला जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!