बड़ा हादसा: उजड़ गया परिवार! बर्थडे पार्टी से लौट रहे... 5 लोगों की दर्दनाक मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

Edited By Updated: 01 Aug, 2025 05:19 PM

destroyed while returning from a birthday party  5 peopl

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर एक बेकाबू कार के ट्रक से टकराने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बेहद दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर एक बेकाबू कार के ट्रक से टकराने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना तब हुई जब परिवार आगरा में जन्मदिन की पार्टी मनाकर छिबरामऊ लौट रहा था।

कैसे हुआ हादसा?
पुलिस के अनुसार, यह हादसा बुधवार को हुआ। एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करते हुए सामने से आ रहे एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई। इस हादसे में कार में सवार पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल थे।

यातायात बाधित, घंटों लगा रहा जाम
हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जाम खुलवाकर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से शुरू कराया। इस हादसे में कार सवार एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!