एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली फ्लाइट के टर्बुलेंस मामले में खुलासा, दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 07:51 PM

details emerge regarding the turbulence incident on air india s phuket delhi

एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान AI2379 से जुड़े मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है।

नई दिल्ली: एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली उड़ान AI2379 से जुड़े मामले में एक अहम जानकारी सामने आई है। 4 अगस्त को हुए टर्बुलेंस के मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। 4 अगस्त को उड़ान के दौरान अचानक ऊंचाई कम होने की घटना के बाद कराए गए साइकोएक्टिव सब्सटेंस टेस्ट में विमान के पायलट-इन-कमांड (PIC) का कन्फर्मेटरी टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। खबर है कि पायलट के सैंपल में मारिजुआना की पुष्टि हुई है।

इससे पहले पायलट की शुरुआती जांच का नतीजा ‘नॉन-नेगेटिव’ आया था। इसके बाद नियमानुसार सैंपल को कन्फर्मेटरी जांच के लिए निर्धारित लैब भेजा गया था। अब इस टेस्ट में भी नतीजा पॉजिटिव आने की जानकारी सामने आई है।

4 अगस्त को टर्बुलेंस का मामला

AI2379 ने 4 अगस्त को फुकेत से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इस दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया। घटना में 20 यात्रियों और चार क्रू सदस्यों समेत कुल 24 लोग घायल हुए। विमान में 137 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। घटना के बाद विमान को स्थिर किया गया और उसने दिल्ली में सुरक्षित लैंडिंग की। शुरुआती दौर में एयर इंडिया ने इसे टर्बुलेंस से जुड़ी घटना बताया था। पूरे मामले की जांच अभी जारी है।

दोनों पायलट हटाए गए

घटना के बाद तय प्रक्रिया के तहत दोनों पायलटों की साइकोएक्टिव सब्सटेंस के लिए जांच की गई थी। PIC की शुरुआती स्क्रीनिंग में ऐसा परिणाम आया है। जिसके बाद कन्फर्मेटरी टेस्ट कराना जरूरी हुआ। DGCA ने जांच पूरी होने तक दोनों फ्लाइट क्रू सदस्यों को रोस्टर से हटा दिया है।

AAIB कर रहा है जांच

इस पूरे मामले को गंभीर विमानन घटना के तौर पर देखा जा रहा है। Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) इसकी जांच कर रहा है। जांच में विमान की तकनीकी स्थिति, उड़ान के दौरान हुई घटनाओं, क्रू की भूमिका और अन्य संबंधित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!