Edited By shukdev,Updated: 16 Oct, 2018 06:28 PM

दुर्गा पूजा महोत्सव के छठवें दिन ‘षष्ठी’ के मौके पर नौ लाख से अधिक यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो में यात्रा की। यह कोलकाता मेट्रो के इतिहास का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। करीब नौ लाख 11 हजार यात्रियों ने सोमवार को कोलकाता मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल...
नई दिल्ली: दुर्गा पूजा महोत्सव के छठवें दिन ‘षष्ठी’ के मौके पर नौ लाख से अधिक यात्रियों ने कोलकाता मेट्रो में यात्रा की। यह कोलकाता मेट्रो के इतिहास का अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। करीब नौ लाख 11 हजार यात्रियों ने सोमवार को कोलकाता मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल किया। कोलकाता मेट्रो की प्रवक्ता इंद्राणी बनर्जी ने कहा, ‘34 साल पहले शुरू हुई कोलकाता मेट्रो में यात्रियों की अब तक की सर्वाधिक संख्या रिकार्ड की गई।’
इससे पहले, यात्रियों की सर्वाधिक संख्या इस साल 25 सितंबर को 8.78 लाख दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा कि कोलकाता के निवासी अब पंडाल चल जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि मेट्रो शहर की ज्यादातर बड़ी पूजा तक सेवा दे रही है।
