हर परिवार को ₹10000, मुफ्त बस यात्रा, 3 सिलेंडर... चुनावों से पहले इस पार्टी का घोषणापत्र जारी

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 08:02 PM

this party s manifesto released ahead of the elections

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके (AIADMK) ने मंगलवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना घोषणापत्र जारी किया। सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही पार्टी ने इस बार आम जनता, खासकर महिलाओं को ध्यान में...

नेशनल डेस्क : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एडप्पादी पलानीस्वामी के नेतृत्व वाली एआईएडीएमके (AIADMK) ने मंगलवार को चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना घोषणापत्र जारी किया। सत्ता में वापसी की कोशिश कर रही पार्टी ने इस बार आम जनता, खासकर महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई बड़े वादे किए हैं।

घोषणापत्र में हर परिवार को ₹10,000 की आर्थिक सहायता, महिलाओं को ₹2,000 मासिक भत्ता और पुरुषों व महिलाओं दोनों के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी घोषणाएं शामिल हैं। इसके अलावा, हर परिवार को साल में तीन मुफ्त गैस सिलेंडर और राशन कार्ड धारक परिवारों की महिला मुखिया को मुफ्त फ्रिज देने का वादा भी किया गया है।

पार्टी ने रोजगार बढ़ाने और किसानों के लिए विशेष योजनाएं लाने की बात कही है। घोषणापत्र जारी करते हुए पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ डीएमके सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में ‘कमीशन और कलेक्शन’ की संस्कृति बढ़ी है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर पारदर्शिता लाई जाएगी और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचेगा।

इस बीच, एआईएडीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में सीटों का बंटवारा भी तय हो गया है। भाजपा को 27, पट्टाली मक्कल कच्ची को 18 और अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम को 11 सीटें दी गई हैं, जबकि एआईएडीएमके खुद 178 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सहयोगी दल तमिल मानिला कांग्रेस के प्रमुख जीके वासन ने गठबंधन की जीत का भरोसा जताया है।

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा के लिए 23 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में एआईएडीएमके का यह घोषणापत्र कल्याणकारी योजनाओं और भ्रष्टाचार विरोधी एजेंडे के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि जनता इन वादों पर कितना भरोसा जताती है और चुनावी नतीजों में इसका कितना असर दिखाई देता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!