Gold Market में मचने वाला है हड़कंप! पीटर शिफ ने निवेशकों को दी बड़ी चेतावनी, '2008 से भी बड़ी मंदी आने वाली है'

Edited By Updated: 06 Feb, 2026 04:12 PM

economist peter schiff 2008 global recession gold reserves

क्या आपके पास सोना है? अगर नहीं, तो दिग्गज अर्थशास्त्री पीटर शिफ की नई भविष्यवाणी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। पीटर शिफ, जिन्होंने 2008 की वैश्विक मंदी की सटीक भविष्यवाणी की थी, अब अमेरिकी डॉलर को लेकर एक ऐसी चेतावनी दे रहे हैं जिससे पूरी दुनिया के...

नेशनल डेस्क: क्या आपके पास सोना है? अगर नहीं, तो दिग्गज अर्थशास्त्री पीटर शिफ की नई भविष्यवाणी आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। पीटर शिफ, जिन्होंने 2008 की वैश्विक मंदी की सटीक भविष्यवाणी की थी, अब अमेरिकी डॉलर को लेकर एक ऐसी चेतावनी दे रहे हैं जिससे पूरी दुनिया के निवेशक सहमे हुए हैं। उनका कहना है कि आने वाला संकट इतना बड़ा होगा कि 2008 की मंदी उसके सामने छोटी लगेगी।

डॉलर का पतन और सोने का राज

फॉक्स बिजनेस चैनल को दिए एक इंटरव्यू में पीटर शिफ ने साफ कहा कि अमेरिकी डॉलर पूरी तरह ढहने की कगार पर है। उनके मुताबिक, अब डॉलर की जगह सोना ले लेगा। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों ने अब अमेरिकी सरकारी बॉन्ड पर भरोसा करना कम कर दिया है। इसके बजाय, कई देश अपनी करेंसी को बचाने के लिए सोने का भंडार (Gold Reserves) बढ़ा रहे हैं। यह इस बात का संकेत है कि अंतरराष्ट्रीय मौद्रिक व्यवस्था में एक बहुत बड़ा बदलाव शुरू हो चुका है।

यह सिर्फ शुरुआत है...

पिछले महीने ही सोने की कीमत 5,085 डॉलर और चांदी 108 डॉलर के ऐतिहासिक स्तर को पार कर गई थी। हालांकि, गुरुवार (5 फरवरी) को चांदी में 16% और सोने में 4% की अचानक गिरावट देखी गई। बाजार के जानकार इसे 'प्रॉफिट बुकिंग' और डॉलर की मजबूती मान रहे हैं, लेकिन पीटर शिफ इसे एक 'खतरे की घंटी' की तरह देखते हैं। उनके अनुसार, यह गिरावट यह नहीं बताती कि सोना कमजोर हो रहा है, बल्कि यह संकेत है कि मौजूदा आर्थिक ढांचा अंदर से खोखला हो चुका है।

क्यों डरे हुए हैं निवेशक?

पीटर शिफ की बातों को लोग हल्के में इसलिए नहीं ले रहे क्योंकि 2008 के अमेरिकी हाउसिंग मार्केट क्रैश की चेतावनी उन्होंने बहुत पहले ही दे दी थी। उनका मानना है कि सरकारें अर्थव्यवस्था को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है। शिफ का कहना है कि कागजी मुद्रा (Currency Notes) के बजाय सोना ही असली संपत्ति है, जो महंगाई के खिलाफ सबसे सुरक्षित ढाल है।

निवेशकों को सलाह: अब क्या करें?

यूरो पैसिफिक एसेट मैनेजमेंट के संस्थापक शिफ ने निवेशकों को सलाह दी है कि वे सिर्फ शेयर बाजार के भरोसे न रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि अमेरिका का वित्तीय दबदबा अब टूटने वाला है। ऐसे में अपने निवेश को सुरक्षित रखने के लिए पोर्टफोलियो में सोने को जगह देना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!