अमेठी में बुजुर्ग की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Updated: 08 Jun, 2026 10:49 AM

elderly man shot dead in amethi police investigating

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 75 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोदियावा गांव की है।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में सोमवार सुबह अज्ञात हमलावरों ने 75 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोदियावा गांव की है। पुलिस के अनुसार, हीरालाल द्विवेदी (75) सुबह शौच के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर राजमार्ग के पास अज्ञात लोगों ने उन पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। उसने बताया कि उन्हें कई गोलियां लगीं। परिजन उन्हें तत्काल जगदीशपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना हीरालाल के भतीजे जितेंद्र कुमार द्विवेदी ने 'डायल-112' पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मुसाफिरखाना के पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सिंह ने कहा, ''घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की गई टीम का गठन किया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।'' पुलिस हत्या की वजह पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!