Edited By Rohini Oberoi,Updated: 04 Jun, 2026 03:12 PM

राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां स्थित एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी के फ्लैट की 14वीं मंजिल से गिरकर एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे कथित तौर पर...
Jaipur Harmada Female Suicide : राजस्थान की राजधानी जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां स्थित एक बहुमंजिला आवासीय सोसाइटी के फ्लैट की 14वीं मंजिल से गिरकर एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस इसे कथित तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। हरमाड़ा थाना प्रभारी (SHO) उदय सिंह यादव ने घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार यह घटना सनसिटी के जय विलास अपार्टमेंट में हुई जहां लक्ष्मी जैन अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि बुधवार को महिला के परिजन अजमेर गए हुए थे और लक्ष्मी की तबीयत ठीक नहीं होने व दृष्टि कमजोर के कारण वे फ्लैट को बाहर से बंद कर गए थे।
यह भी पढ़ें: सूरत: बसों की आमने-सामने भयानक टक्कर, 7 की मौत
प्राथमिक जांच के अनुसार आज सुबह लक्ष्मी ने बालकनी से छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने उन्हें जमीन पर लहूलुहान अवस्था में देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उसने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवाया गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। हरमाड़ा थाना प्रभारी उदय सिंह यादव ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।