Edited By ,Updated: 05 Dec, 2016 03:51 PM

कर्नाटक के संभापुर में मलज्जा टेंपल में रविवार को एक अनोखी शादी हुई
नई दिल्लीः कर्नाटक के संभापुर में मलज्जा टेंपल में रविवार को एक अनोखी शादी हुई, जिसमें डेढ़ फीट के दूल्हे ने 5 फीट की दुल्हन संग सात फेरे लिए। जानकारी के मुताबिक, दूल्हे का नाम मल्लपा हरिजन है जो अपनी शादी के दिन मंदिर में कुर्सी पर बैठा था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो कोई बच्चा हो। लेकिन उसकी उम्र 50 साल है। वहीं उसकी दुल्हन शंकुतला की उम्र 38 साल है।
मल्लपा और शंकुतला ने जब एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो वहां मौजूद सभी लोगों ने ताली बजाकर उनका अभिवादन किया। दोनों परिवार भी शादी से बेहद खुश नजर आए। मल्लपा की मां कंचम्मा बेहद गरीब है और मल्लपा को नौकरी मिलने से पहले तक वह उसे अपने कंधे पर बिठाकर हर जगह लेकर जाती थी।
मल्लपा पढ़ाई में अच्छा था, इसलिए बी.ए पास करने के बाद उसे थोंटाडा सिद्धलिंग स्वामी के मठ में नौकरी मिल गई। अब वह पिछले 13 सालों से थोंटाडा कमिटी के हाई स्कूल में सैकंड ग्रेड क्लर्क का काम कर रहा है। अपनी शादी काे लेकर मल्लपा कहते हैं, शंकुतला ने मुझे नहीं जिंदगी दी और मुझे उस पर बहुत गर्व है। हर इंसान में भावनाएं होती हैं और हमें उसका सम्मान करना चाहिए। हम ऐसे इंसान के साथ नहीं रह सकते जिसे हम खुद से कम समझते हैं।