UAE पर मिसाइल हमले का खतरा: एयर डिफेंस ने संभाला मोर्चा, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

Edited By Updated: 19 Aug, 2026 11:47 AM

uae air defence s have detected a missile threat

यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने देश की ओर आने वाले मिसाइल खतरे का पता लगाया है। रक्षा मंत्रालय ने लोगों से आधिकारिक चेतावनियों और अपडेट का पालन करने को कहा है। मंत्रालय के मुताबिक सुनाई देने वाली तेज आवाजें एयर डिफेंस इंटरसेप्शन के कारण हो सकती हैं।...

Dubai: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मिसाइल खतरे को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है। यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा  देश की ओर आने वाले एक मिसाइल खतरे का पता लगने के बाद लोगों को आधिकारिक चैनलों के जरिए जारी होने वाली चेतावनियों और अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है। UAE के   नेशनल इमरजेंसी क्राइसिस एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (NCEMA) ने X पर एक बयान में कहा कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने देश को निशाना बनाने वाले मिसाइल खतरे का पता लगाया है। इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी स्थिति में केवल आधिकारिक माध्यमों से जारी चेतावनियों और निर्देशों का पालन करें। 

 

رصدت منظومات الدفاع الجوي تهديد صاروخي على الدولة، يرجى متابعة التحذيرات والمستجدات من المصادر الرسمية.

وتوضح وزارة الدفاع أنه في حال سماع أي أصوات، فإنها ناتجة عن عمليات تصدي واعتراض منظومات الدفاع الجوي.

وتؤكد الوزارة أنها على أهبة الاستعداد والجاهزية للتعامل مع أي تهديد، بما… pic.twitter.com/a15FEqUevH — وزارة الدفاع |MOD UAE (@modgovae) August 18, 2026

रक्षा मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि अगर लोगों को किसी तरह की तेज आवाजें सुनाई देती हैं, तो वे एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा मिसाइलों को इंटरसेप्ट किए जाने की वजह से हो सकती हैं। मंत्रालय के बयान में लोगों को स्थिति से जुड़ी जानकारी के लिए आधिकारिक चैनलों पर भरोसा करने को कहा गया है। ऐसे समय में सोशल मीडिया पर फैलने वाली अपुष्ट खबरों और अफवाहों से बचने की सलाह दी गई है। यूएई के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा के लिए उसकी सेनाएं पूरी तरह तैयार हैं। मंत्रालय ने किसी भी संभावित खतरे का जवाब देने और यूएई की संप्रभुता, सुरक्षा तथा स्थिरता की रक्षा करने की अपनी पूरी क्षमता पर जोर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!