Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 Nov, 2025 01:16 PM

सोशल मीडिया और इंटरनेट पर किसी भी सेवा की तलाश करना आजकल बहुत आम है लेकिन फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक युवक को गूगल पर एक आपत्तिजनक सेवा का नंबर खोजना बहुत भारी पड़ गया। साइबर ठगों के बिछाए जाल में फंसकर इस युवक ने अपनी मेहनत की कमाई के 2 लाख...
नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर किसी भी सेवा की तलाश करना आजकल बहुत आम है लेकिन फरीदाबाद के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक युवक को गूगल पर एक आपत्तिजनक सेवा का नंबर खोजना बहुत भारी पड़ गया। साइबर ठगों के बिछाए जाल में फंसकर इस युवक ने अपनी मेहनत की कमाई के 2 लाख 30 हज़ार 800 रुपये गंवा दिए। सेक्टर-3 निवासी पीड़ित युवक ने इस धोखाधड़ी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ऐसे फंसा युवक जाल में
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि यह घटना 19 नवंबर 2025 की है। वह गूगल पर एक विवादास्पद सेवा (एस्कॉर्ट सर्विस) के लिए मोबाइल नंबर खोज रहा था। वहां उसे एक नंबर मिला जिस पर उसने व्हाट्सएप चैट की। चैट के दौरान उसे एक और मोबाइल नंबर दिया गया।
होटल में बुलाया
पीड़ित ने 22 नवंबर को दूसरे नंबर पर कॉल किया जिसके बाद आरोपी ने उसे ओल्ड फरीदाबाद चौक स्थित एक होटल में बुलाया। होटल पहुंचने पर युवक ने आरोपी द्वारा दिए गए तीसरे नंबर पर व्हाट्सएप कॉल की। आरोपी ने मिलने से पहले ही कई अलग-अलग बहानों से पैसों की मांग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: Wife के साथ मिलकर कर दें बस यह छोटा निवेश, हर 3 महीने अकाउंट में आएंगे पूरे ₹45,100
ठगों ने सर्विस चार्ज, होटल एंट्री फीस, पुलिस वेरिफिकेशन, जीएसटी (GST) और अन्य शुल्कों के नाम पर पीड़ित से यह पूरी रकम कई चरणों में जमा करवा ली। पीड़ित ने यह राशि यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक और एसबीआई जैसे विभिन्न बैंकों के खातों में अपने दोस्तों (आयुष्य सैनी और स्वप्निल चौधरी) के माध्यम से ट्रांसफर की थी।
पुलिस ने खंगाले 45 होटलों के रिकॉर्ड
इधर युवक से हुई ठगी की घटना के बाद बल्लभगढ़ शहर थाना पुलिस ने ठगों की तलाश और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को नवलू कॉलोनी और रेलवे रोड पर स्थित होटलों पर करीब 3 घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने लगभग 40 से 45 होटलों के रिकॉर्ड की जांच की। होटल के रजिस्टर और प्रत्येक कमरे की बेहद बारीकी से पड़ताल की गई।
वहीं थाना प्रभारी ने होटल मालिकों को सख्त चेतावनी दी कि वे बिना किसी पहचान दस्तावेज़ (ID Proof) के किसी को भी कमरा न दें। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में जांच के दौरान कोई भी व्यक्ति बिना वैध कागजात के कमरे में पाया गया तो संबंधित होटल मालिक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस अब उस साइबर गिरोह की तलाश कर रही है जिसने इस युवक को निशाना बनाया।