अनुकूल मौसम ने घटाया दिल्ली का प्रदूषण, लोगों ने ली राहत की सांस

Edited By Updated: 19 Oct, 2019 11:23 PM

favorable weather reduces pollution delhi breathed a sigh of relief

दिल्ली और इसके पड़ोसी इलाकों में आंधी आने और पंजाब तथा हरियाणा में बारिश होने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदूषण के स्तर में काफी कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक संपूर्ण...

नई दिल्ली: दिल्ली और इसके पड़ोसी इलाकों में आंधी आने और पंजाब तथा हरियाणा में बारिश होने के चलते राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को लोगों ने राहत की सांस ली। प्रदूषण के स्तर में काफी कमी दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक संपूर्ण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 128 से 157 के बीच रहा,जो सामान्य श्रेणी में आता है। द्वारका के सेक्टर आठ को छोड़ कर शहर के ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई सामान्य श्रेणी में रहा। 

द्वारका सेक्टर आठ में एक्यूआई 238 रहा जो ‘खराब' श्रेणी में आता है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार शाम दिल्ली और आसपास के इलाकों में 88 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण प्रदूषकों में कमी आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पंजाब, हरियाणा और आसपास के इलाकों में बारिश ने भी खेतों में पराली जलाए जाने के प्रभावों से दिल्ली को राहत दी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!