उम्र का झूठा झांसा देकर दो साल तक बनाती रही शारीरिक संबंध, जीने-मरने की खाई कसमें, जब सामने आई असल सच्चाई तो...

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 03:45 PM

fed up with blackmailing by a 16 year old mother of four a man commits suicide

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से प्यार में धोखे और अंततः आत्महत्या की एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवा टैक्सी ड्राइवर, जिससे एक 36 वर्षीय विवाहिता ने दो साल तक प्यार का नाटक किया। जिसके बाद युवक ने महिला की ब्लैकमेलिंग से...

नेशनल डेस्क। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर से प्यार में धोखे और अंततः आत्महत्या की एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 20 वर्षीय युवा टैक्सी ड्राइवर, जिससे एक 36 वर्षीय विवाहिता ने दो साल तक प्यार का नाटक किया। जिसके बाद युवक ने महिला की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर फांसी लगा ली। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।

उम्र का झूठ और दो साल तक शारीरिक संबंध

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मृतक की पहचान जावेद (20 वर्ष) पुत्र रफीक खान के रूप में हुई है जो गिरवाई थाना क्षेत्र में रहता था और प्राइवेट टैक्सी चलाता था। जावेद को नगीना खान (36 वर्ष) नामक विवाहिता ने अपने प्रेम जाल में फंसाया था। नगीना ने खुद को 22 साल की कुंवारी लड़की बताया था जबकि उसकी वास्तविक उम्र जावेद से 16 साल ज़्यादा थी और वह चार बच्चों की मां थी। लगभग दो साल तक दोनों के बीच गहरे संबंध रहे और उन्होंने साथ जीने-मरने की कसमें भी खाई थीं। बाद में जावेद को नगीना के शादीशुदा होने और उसकी असली उम्र का भेद खुल गया। जब उसने विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

ब्लैकमेलिंग और आत्महत्या

भेद खुलने के बाद नगीना ने जावेद को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला जावेद को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उसे अपने साथ रहने के लिए मजबूर करती थी। इस मानसिक प्रताड़ना से जावेद पूरी तरह टूट चुका था। 7 अक्टूबर 2025 की देर रात जावेद ने अपनी प्रेमिका नगीना खान के घर पर ही सीढ़ियों के दरवाजे की ग्रिल फंदा बनाकर फांसी लगा ली।

 

यह भी पढ़ें: Dharmendra ICU Leaked Video: धर्मेंद्र का चुपके से ICU वीडियो लीक करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बड़े खुलासों से मचा हड़कंप

 

झूठ का सहारा: अस्पताल ले गई प्रेमिका

आत्महत्या के बाद नगीना ने पूरे मामले को छिपाने की कोशिश की। रात 11 बजे जब नगीना नीचे आई तो उसने तत्काल फंदा काटा और चाकू आंगन में फेंक दिया। 7 अक्टूबर की सुबह 5 बजे नगीना जावेद को जेएएच के ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंची। उसने डॉक्टरों को झूठी कहानी सुनाई कि जावेद सुबह बेहोश होकर गिर पड़ा था जिसके बाद वह उसे अस्पताल लाई। वहीं डॉक्टरों ने जावेद को जांचने पर मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर फंदे के कसने के निशान देखकर डॉक्टर ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज़

पोस्टमार्टम (PM) रिपोर्ट से यह साफ हो गया कि जावेद की मौत बेहोश होने से नहीं बल्कि फांसी लगाने के कारण हुई है। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों के बयान दर्ज किए जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने नगीना खान के खिलाफ खुदकुशी के लिए विवश करने की एफआईआर दर्ज कर ली है। 

सीएसपी रोबिन जैन ने पुष्टि की है कि आरोपी महिला नगीना खान को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। नगीना खान वर्तमान में जनकगंज के काला सैय्यद गोल पहाड़िया में किराए के मकान में रह रही थी जहां जावेद लगातार आता-जाता था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!