Edited By Radhika,Updated: 19 Aug, 2026 02:17 PM

आज के दौर में बीमारियों का इलाज करवाना काफी महंगा हो गया है। मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान दवाओं पर होने वाला खर्च काफी बढ़ गया है। किसी भी आम आदमी के लिए इतनी महंगी दवाइयां खरीदना काफी महंगा है। ऐसे में हम यहां पर आपकी इसी परेशानी को दूर करने वाले हैं।...
Janaushadhi Sugam App: आज के दौर में बीमारियों का इलाज करवाना काफी महंगा हो गया है। मेडिकल ट्रीटमेंट के दौरान दवाओं पर होने वाला खर्च काफी बढ़ गया है। किसी भी आम आदमी के लिए इतनी महंगी दवाइयां खरीदना काफी महंगा है। ऐसे में हम यहां पर आपकी इसी परेशानी को दूर करने वाले हैं। यहां हम आपको एक ऐसी ऐप के बारे में बताने वाले हैं, जिससे दवाइयों पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि जन औषधि सुगम ऐप के एक फ्री मोबाइल ऐप है, जो भारत सरकार के रसायव और उर्वरक मंत्रालय द्वारा विकसित की गई है। दरअसल इस ऐप की मदद से लोग उनके इलाज में प्रयोग होने वाली महंगी दवाइयों को बेहद ही कम रेट पर ढूंढ सकेंगे।
ऐसे मिलेगी मदद
इस ऐप में मौजूद GPS और गूगल मेप के जरिए अपने नजदीकी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का रास्ता बताएगा। इसके अलावा आप इस ऐप की मदद से किसी बीमारी या सॉल्ट का नाम बताकर डालकर सरकारी दुकान में उसकी उपलब्धता चेक कर सकते हैं। साथ ही ऐप में मौजूद इस फीचर से आप यह भी जांच सकते हैं कि मार्केट में मिलने वाली महंगी ब्रांडेड दवाओं की तुलना में जन औषधि की जेनेरिक दवा कितनी सस्ती है और यहां से खरीदने पर आप कितने पैसे बचा सकते हैं।
दवाओं पर होने वाला खर्च होगा कम
ऐप के जरिए मिलने वाली दवाएं बाजार में मिलने वाली आम दवाओं के मुकाबले 50-90% तक सस्ती होती हैं. यानी कि इससे महीने का आपका दवाओं पर खर्च काफी कम हो जाएगा. ऊपर से क्वॉलिटी भी अच्छी होती है क्योंकि ऐप में दवाओं की लैब टेस्टिंग और क्वॉलिटी (WHO-GMP सर्टिफाइड) से संबंधित जानकारियां भी होती हैं. चूंकि यह एक सरकार द्वारा संचालित ऐप है इसलिए दवाओं की कीमतें और इनकी गुणवत्ता पूरी तरह से सटीक होती हैं. ऐप को आप Google Play Store या Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं. आप चाहे तो इसे UMANG ऐप से भी एक्सेस कर सकते हैं।