गजब है मामला: जल्दी-जल्दी में बिना पानी के ही आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Updated: 10 Jan, 2023 03:24 PM

fire engine reached the spot without water in karnataka

कर्नाटक के कोडगु जिले के गोनिकोप्पलु के मुख्य मार्ग पर पेंट बेचने वाली एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि आग पर काबू पाने आई दमकल की गाड़ी का पानी ही खत्म हो गया।

नेशनल डेस्क: कर्नाटक के कोडगु जिले के गोनिकोप्पलु के मुख्य मार्ग पर पेंट बेचने वाली एक दुकान में मंगलवार सुबह आग लग गई लेकिन दिलचस्प तथ्य यह है कि आग पर काबू पाने आई दमकल की गाड़ी का पानी ही खत्म हो गया। पुलिस के मुताबिक दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पानी खत्म हो गया।

 

आग विकराल रूप ले चुकी है और फिलहाल ग्राम पंचायत पानी की व्यवस्था कर रही है। आसपास की दुकानों में आग फैलने का अंदेशा है और जगह-जगह अफरा-तफरी का माहौल है। इस घटना में राहत की बात यह है कि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!