पहली मेड इन इंडिया कॉमर्शियल फ्लाइट डोर्नियर 228 असम से अरुणाचल पहुंची, पानी की बौछार से हुआ स्वागत
Edited By Seema Sharma,Updated: 13 Apr, 2022 11:28 AM

अलायंस एयर के देश में निर्मित डोर्नियर 228 विमान ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट मार्ग पर अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी।
नेशनल डेस्क: अलायंस एयर के देश में निर्मित डोर्नियर 228 विमान ने मंगलवार को असम के डिब्रूगढ़ और अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट मार्ग पर अपनी पहली व्यावसायिक उड़ान भरी। विमान में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और किरेन रिजिजू भी सवार थे। सार्वजनिक क्षेत्र की अलायंस देश की पहली वाणिज्यिक एयरलाइन बन गई है जिसने नागरिक परिचालन के लिए देश में बने विमान का इस्तेमाल किया है।
डोर्नियर 228 विमानों का उपयोग अबतक केवल सशस्त्र बल ही करते थे। अरुणाचल प्रदेश में डोर्नियर 228 के पहुंचने पर पानी की बौछारों से प्लाइट का स्वागत किया गया।

बता दें कि अलायंस एयर ने सरकार के स्वामित्व वाली हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ फरवरी में दो 17-सीटों वाले डोर्नियर 228 विमानों को पट्टे पर लेने के लिए करार किया था। एयरलाइन को अपना पहला डोर्नियर 228 विमान सात अप्रैल को मिला था। 18 अप्रैल से डिब्रूगढ़-पासीघाट-लीलाबाड़ी-डिब्रूगढ़ मार्ग पर नियमित उड़ानों संचालन शुरू होगा।

Related Story

मस्क के 'अंबानी' वाले पोस्ट पर राहुल ने कहा- आपका स्वागत, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

पायलट की एक उंगली गलत दबी और थम गई दुनिया की सांसें, दुबई-तेल अवीव फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट से मचा...

इंडिगो की दिल्ली-चेन्नई फ्लाइट में लगी आग, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

असम में दर्दनाक हादसा: मवेशी चराने जाते समय नाव पलटी, चाच-भतीजे समेत 3 लोगों की डूबने से मौत

काफिले के लिए एम्बुलेंस रोकी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने मरीज और उनके परिवार से मांगी माफी

Earthquake: असम के नागांव जिले में तड़के महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता

Bypolls Election 2026: बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में वोटिंग शुरू, 9 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

शहीद असम राइफल्स के जवान वी. तेजा का सम्मान, रायगढ़ा में निकाली गई विशाल मोटरसाइकिल रैली

वोटर लिस्ट से विदेशियों को हटाने के लिए हर 5 साल में SIR की जरूरत: असम के मंत्री

निर्वाचन आयोग मामले पर साझा अभियान की तैयारी, 'इंडिया' गठबंधन करेगा मंथन