पहले मारी गोली, फिर घोप दिया चाकू... नीरज की निर्मम ह'त्या कर फरार हुआ अमन उर्फ मुल्ला

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 10:47 PM

first shot then stabbed

राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है।

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से गुरुवार को एक बेहद सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली खूनी वारदात सामने आई है। यहां देर रात एक युवक की पहले गोली मारकर और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का सीधा आरोप इलाके के ही रहने वाले एक घोषित अपराधी अमन मल्ला उर्फ मुल्ला और उसके साथी पर लगा है। इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

देर रात हुई वारदात, अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 13 तारीख की रात करीब 12 बजे पीसीआर (PCR) को आदर्श नगर इलाके में विवाद और जानलेवा हमले की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक के शरीर पर चोटों और चाकुओं के कई गहरे निशान पाए गए हैं।

चश्मदीद ने बयां की खौफनाक दास्तां

इस पूरे मामले का खुलासा वारदात के चश्मदीद गवाह साहिल के बयान से हुआ है। साहिल ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि नीरज का इलाके के घोषित अपराधी अमन उर्फ मुल्ला और उसके साथी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद, जब वे अपने घर लौट रहे थे, तो रास्ते में घात लगाए बैठे अमन और उसके साथी ने साहिल और नीरज पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

साहिल ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों के फरार होने के बाद जब साहिल वापस गली में पहुंचा, तो उसने नीरज को लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा पाया। वह तुरंत नीरज को लेकर अस्पताल भागा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश तेज

वारदात के बाद पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया है। स्थानीय थाना आदर्श नगर में इस संबंध में एफआईआर संख्या 556/26 दर्ज कर ली गई है। यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 109(1), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत दर्ज किया गया है। आदर्श नगर थाना पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!