Foods for Healthy Liver:  फैटी लिवर से बचने के लिए इन सुपरफूड्स को अपनाएं ,जानिए क्या हो सकता है सही डाइट प्लान

Edited By Updated: 15 Nov, 2025 06:15 PM

foods for healthy liver adopt these superfoods to avoid fatty liver

लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हमारे खून को साफ करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके अलावा भोजन पचाने के लिए पित्त भी बनाता करता है।

नेशनल डेस्क: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह हमारे खून को साफ करता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है। इसके अलावा भोजन पचाने के लिए पित्त भी बनाता करता है। अगर आपका लिवर ठीक रहता है तो आपका पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। लिवर को हेल्दी रखने के लिए संतुलित, फाइबर से भरपूर डाइट ज़रूरी है। दूसरी ओर तले हुए, मीठे और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनानी चाहिए। यहाँ कुछ ऐसे बेहतरीन खाद्य पदार्थों और आदतों के बारे में बताने वाले हैं जो आपके लिवर को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं:

PunjabKesari

लिवर के लिए 7 सुपरफूड ग्रुप्स

1.      सब्जियां: पालक, केल, ब्रोकली, गाजर और टमाटर जैसी स्टार्च रहित सब्जियां लिवर को स्वस्थ रखती हैं और फैटी लिवर के खतरे को कम करती हैं।

2.      फल: बेरीज़, सेब, खट्टे फल और अनाज जैसे सभी फल लिवर की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।

3.      साबुत अनाज: ब्राउन राइस, ओटमील, गेहूँ की ब्रेड और क्विनोआ फाइबर के अच्छे स्रोत हैं, जो लिवर के लिए अच्छे माने जाते हैं।

4.      लीन प्रोटीन: सैल्मन और टूना जैसी मछली, चिकन और टोफू (सोया पनीर) का सेवन लिवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

5.      फलियां: बीन्स, दाल और छोले प्लांट बेस्ड प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो लिवर के लिए लाभदायक हैं।

6.      मेवे और बीज: बादाम, अखरोट, चिया बीज और अलसी के बीज फैटी लिवर की समस्या को दूर रखने में मदद करते हैं।

7.      हेल्दी फैट्स : खाना पकाने और ड्रेसिंग के लिए जैतून का तेल, एवोकाडो तेल और अंगूर के बीज के तेल का सीमित मात्रा में उपयोग करना लिवर को सुरक्षित रखता है।

PunjabKesari

लिवर को दुरुस्त रखने के लिए ये एक ड्रिंक है खास

कॉफी पीना आपके लिवर के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। यह सूजन को कम करती है, लिवर से डैमेज कोशिकाओं को हटाने में मदद करती है और लिवर से अतिरिक्त फैट को भी कम करने का काम करती है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!