गोवा में SIR के दौरान नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में, GFP प्रमुख ने जांच की मांग की

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 03:22 PM

nepalese citizens to electoral roll during sir in goa gfp demands investigation

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के प्रमुख एवं विधायक विजय सरदेसाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। उन्होंने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध...

पणजी : गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के प्रमुख एवं विधायक विजय सरदेसाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए। उन्होंने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की। 

सरदेसाई ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मतदाता सूची में कुछ ऐसे मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं, जिनका अता-पता नहीं है जबकि पात्र लोगों के नाम सूची से गायब किए जा रहे हैं। उन्होंने सवाल किया, 'SIR प्रक्रिया के दौरान गोवा में नेपाल के नागरिकों के नाम मतदाता के रूप में जोड़े गए हैं। कोई विदेशी नागरिक भारत की मतदाता सूची का हिस्सा कैसे हो सकता है?' सरदेसाई ने कहा, 'अब हमें मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक करने होंगे, ताकि वे यह जांच सकें कि मतदाता सूची में उनके नाम हैं या नहीं।' 

GFP प्रमुख ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के कई मतदाताओं का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्हें बिना जानकारी दिए उनके नामों को मतदाता सूची से हटा दिया गया। फतोर्दा से विधायक ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास शिकायत भी दर्ज कराई है। सरदेसाई ने आरोप लगाया कि 50 से अधिक मतदाताओं के पते समान रहने के बावजूद उनके नाम अवैध रूप से कर्टोरिम विधानसभा क्षेत्र से हटाकर फतोर्दा विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल कर दिए गए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!