सोनम वांगचुक के समर्थन में आए पूर्व कानून मंत्री अश्वनी कुमार, बोले- 'वांगचुक जी अनशन तोड़िए'

Edited By Updated: 17 Jul, 2026 02:49 PM

former law minister ashwani kumar comes out in support of sonam wangchuk

लद्दाख की पर्यावरण सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए आमरण अनशन यानि कि भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर देश भर में चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच देश के पूर्व केंद्रीय कानून और न्याय...

Sonam Wangchuk : लद्दाख की पर्यावरण सुरक्षा और संवैधानिक अधिकारों के लिए आमरण अनशन यानि कि भूख हड़ताल पर बैठे प्रख्यात सामाजिक व पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर देश भर में चिंताएं बढ़ती जा रही हैं। इस बीच देश के पूर्व केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अश्वनी कुमार ने एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील बयान जारी किया है। 

उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन तुरंत समाप्त करने की भावुक अपील की है साथ ही केंद्र सरकार से भी इस मामले में सकारात्मक सहयोग करने की उम्मीद जताई है। पूर्व मंत्री ने लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध और असहमति जताने वाले नागरिकों के जीवन की रक्षा को सबसे ऊपरी प्राथमिकता बताया है।

वहीं अश्वनी कुमार ने लद्दाख के जन-हित के मुद्दों को लेकर सोनम वांगचुक द्वारा चलाए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलनों का पुरजोर समर्थन किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि श्री वांगचुक ने हमेशा उन सामाजिक और जन-हित के मुद्दों के लिए दृढ़ता से लड़ाई लड़ी है जो उनके दिल के बेहद करीब हैं (जैसे लद्दाख का पर्यावरण और जनजातीय अधिकार)। पूरा देश आज उनके अच्छे स्वास्थ्य की प्रार्थना कर रहा है और यह कामना करता है कि वे लंबी उम्र तक समाज की सेवा करते रहें।

यह भी पढ़ें: अलवर में देर रात बड़ा हादसा: मोबाइल शोरूम में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला लाखों का सामान

इस मौके पर अश्वनी कुमार ने सीधे तौर पर सोनम वांगचुक से गुहार लगाते हुए कहा, मैं उनसे विनम्र अपील करता हूं कि देश के सामने अपनी बात पूरी मजबूती से रखने के बाद, अब वे अपना यह कठिन अनशन खत्म कर दें। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार को उसकी जिम्मेदारी याद दिलाते हुए उम्मीद जताई कि सरकार भी बड़ा दिल दिखाएगी और वांगचुक के अनशन को गरिमापूर्ण तरीके से समाप्त करवाने में उचित व सकारात्मक सहयोग देगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!