ढाका में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल मसूद उद्दीन चौधरी गिरफ्तार, कई मामलों में पूछताछ जारी

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 05:08 PM

former lieutenant general masud uddin chowdhury arrested in dhaka

बंगलादेश की राजधानी ढाका में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व सांसद मसूद उद्दीन चौधरी को देर रात पुलिस अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका महानगरीय डिटेक्टिव पुलिस के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने पुष्टि करते हुए बताया कि चौधरी को बारिधारा डीओएचएस स्थित...

नेशनल डेस्क। बंगलादेश की राजधानी ढाका में पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल और पूर्व सांसद मसूद उद्दीन चौधरी को देर रात पुलिस अभियान में गिरफ्तार कर लिया गया। ढाका महानगरीय डिटेक्टिव पुलिस के प्रमुख शफीकुल इस्लाम ने पुष्टि करते हुए बताया कि चौधरी को बारिधारा डीओएचएस स्थित उनके आवास से हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व जनरल के खिलाफ 'लगभग पांच मामले' दर्ज हैं हालांकि आरोपों का विस्तृत विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं कराया गया। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार चौधरी को बारिधारा डीओएचएस के हाउस-153, लेन-2 से गिरफ्तार कर डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। मसूद उद्दीन चौधरी 2007 में सेना की 9वीं डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) रहे थे।‘वन-इलेवन'के नाम से चर्चित राजनीतिक बदलाव के बाद उन्हें गंभीर अपराधों से निपटने के लिए गठित राष्ट्रीय समन्वय समिति का समन्वयक बनाया गया था। 

बताया जाता है कि आपातकाल के दौरान संयुक्त बलों की कारर्वाई में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी, जिसमें शीर्ष राजनीतिक नेताओं और उद्योगपतियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज किए गए थे।वर्ष 2006 के अंत में बीएनपी-जमात गठबंधन सरकार के हटने के बाद देश में राजनीतिक संकट गहराया, जिसके बाद 11 जनवरी 2007 को आपातकाल लागू किया गया और निर्धारित चुनाव रद्द कर दिए गए। इसी घटनाक्रम को 'वन-इलेवन' के नाम से जाना जाता है। 

चौधरी को उस समय सेना प्रमुख मोईन यू अहमद का करीबी माना जाता था और उन्हें आपातकालीन शासन तथा सैन्य समर्थित कार्यवाहक सरकार की स्थापना में प्रमुख भूमिका निभाने वाले अधिकारियों में गिना जाता है।बाद में उन्हें जून 2008 में ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त किया गया और 2011 तक इस पद पर रहे। 

सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने 2018 में हुसैन मोहम्मद इरशाद के नेतृत्व वाली जातीय पाटर्ी में शामिल होकर फेनी-3 सीट से सांसद का चुनाव जीता था। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा आरोपों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!