विदेशों से दिल्ली लौटे चार यात्री मिले कोरोना पॉजिटिव, जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए सैंपल

Edited By Updated: 01 Dec, 2021 05:08 PM

four travelers who returned to delhi from abroad found corona positive

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से दुनिया के कई देश विदेशी यात्रियों की यात्राओं पर बैन लगा चुके हैं। वहीं, भारत में भी राज्य सरकारें एहतियातन तौर पर बड़े कदम उठा रही हैं। इस बीच विदेश से दिल्ली लौटे चार यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण की...

नेशनल डेस्कः कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से दुनिया के कई देश विदेशी यात्रियों की यात्राओं पर बैन लगा चुके हैं। वहीं, भारत में भी राज्य सरकारें एहतियातन तौर पर बड़े कदम उठा रही हैं। इस बीच विदेश से दिल्ली लौटे चार यात्रियों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। चारों लोग लंदन और एम्स्टर्डम से लौटे हैं। बुधवार को चारों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनके साथ ही बीते दो दिनों में विदेशों से दिल्ली लौटने के बाद संक्रमित पाए जाने वालों की संख्या पांच हो गई है। सभी के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं, जिससे यह पता लगाया जा सके कि यह लोग कौन से वेरिएंट से संक्रमित हैं। सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।

सूत्रों ने बताया कि एम्सटर्डम और लंदन से चार उड़ानें 1,013 यात्रियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच उतरीं। इन यात्रियों में से चार ने कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आए हैं। सभी चार भारतीय नागरिक हैं। बता दें कि दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के खतरे बीच ज्यादा सावधानियां बरती जा रही हैं। विदेशों से आने वाली सभी यात्रियां का एयरपोर्ट पर ही टेस्ट कराया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!