मुंबई में 129 स्थानों पर गणपति की 38 हजार से अधिक मूर्तियों का हुआ विसर्जन

Edited By Updated: 13 Sep, 2019 02:06 PM

ganpati mumbai shivaji park

अनंत चतुर्दशी के साथ ही गुरुवार को गणपति उत्सव का समापन हो गया। पूरे मुंबई में निर्धारित 129 स्थानों पर 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय लालबाग के राजा सहित कई बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह...

मुंबई: अनंत चतुर्दशी के साथ ही गुरुवार को गणपति उत्सव का समापन हो गया। पूरे मुंबई में निर्धारित 129 स्थानों पर 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने बताया कि लोकप्रिय लालबाग के राजा सहित कई बड़ी प्रतिमाओं का विसर्जन शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। लालबाग के राजा को शुक्रवार को गिरगांव चौपाटी के पास समुद्र में विसर्जित किया गया। 

दक्षिण मुंबई में गिरगांव चौपाटी, शहर के मध्य भाग में स्थित शिवाजी पार्क, पश्चिमी तट जुहू और महानगर के उत्तरी भाग में अक्सा, वर्सोवा और मार्वे तटों समेत कई जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में मूर्तियों का विसर्जन किया गया। बीएमसी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक 7,627 सार्वजनिक गणेश मूर्तियों का विसर्जन किया गया, जबकि घरों में विराजित 30,403 छोटी मूर्तियों का विसर्जन किया गया। 

बीते 24 घंटों में 38,000 से अधिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। एक अधिकारी ने कहा कि विसर्जन के दौरान नगर निकाय का आपदा प्रबंधन दल, दमकल विभाग, पुलिस और अन्य एजेंसियों सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी पी एस राहंगदले ने कहा कि विसर्जन के दौरान दमकल विभाग ने 300 से अधिक जीवनरक्षक तैनात किए थे। पड़ोसी जिले ठाणे में कुल 6,190 मूर्तियों का विसर्जन किया गया। 

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!