तौलिया लपेट लड़की ने महाकुंभ में लगाई डुबकी, भड़के लोग बोले- यह गोवा या मालदीव का बीच नहीं

Edited By Updated: 31 Jan, 2025 03:08 PM

girl came take bath wearing only towel in mahakumbh people furious

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लोग आकर शामिल हो रहे हैं। इस महाकुंभ में साधु संतों और भक्तों के साथ कई प्रसिद्ध व्यक्ति और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी पहुंचे हैं।...

नेशनल डेस्क. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन माना जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से लोग आकर शामिल हो रहे हैं। इस महाकुंभ में साधु संतों और भक्तों के साथ कई प्रसिद्ध व्यक्ति और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी पहुंचे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर कई लोग नाराजगी जता रहे हैं।

PunjabKesari

इस वायरल वीडियो में एक लड़की महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचती है, लेकिन उसने सिर्फ सफेद रंग का तौलिया पहना हुआ था। वह घाट पर मौजूद लोगों के बीच से होते हुए गंगा में स्नान करने जाती है। इस दौरान वहां मौजूद लोग उसे देखकर चौंक गए। वीडियो में यह भी दिखाई दे रहा है कि वह लड़की खुद का वीडियो भी रिकॉर्ड करा रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kali (@samuelina45)

यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @samuelina45 पर 5 दिन पहले शेयर किया गया था और अब तक इसे करीब 70 लाख लोग देख चुके हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस वीडियो को लेकर आक्रोश जताया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kali (@samuelina45)

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि "यह गोवा या मालदीव का बीच नहीं है, यह प्रयागराज महाकुंभ है, जहां लोग अपनी आस्था में डूबकर आते हैं। इस तरह की फूहड़ता के लिए यहां कोई जगह नहीं है।" एक अन्य यूजर ने कहा- "इन असामाजिक तत्वों ने महाकुंभ को भी गंदा कर दिया है! धार्मिक आयोजनों में इस तरह के वीडियो बनाना ठीक नहीं है।" कुछ लोगों ने तो पुलिस से कार्रवाई की मांग भी की है। एक यूजर ने लिखा- "इस लड़की को पुलिस स्टेशन ले जाकर समझाया जाना चाहिए कि महाकुंभ का क्या महत्व है।"

PunjabKesari

कई अन्य यूजर्स ने इस पर चिंता जताई कि महाकुंभ जैसे पवित्र धार्मिक आयोजन में इस तरह की अश्लीलता कैसे स्वीकार की जा सकती है। कुछ का कहना था कि अगर महिला इस तरह स्नान करती है तो कोई कुछ नहीं कहेगा, लेकिन वीडियो बनवाने का मकसद ठीक नहीं था और उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!