पश्चिम बंगाल में बच्ची के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 02 Nov, 2024 10:34 PM

girl raped in west bengal accused arrested

पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले में नौ वर्षीय एक बच्ची से बलात्कार के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार दोपहर कुमारग्राम थाना क्षेत्र में जब बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी, तभी आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और जंगल में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। इसने बताया कि आरोपी ने उसे धमकी भी दी कि यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की काफी देर तक नहीं दिखी तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की। इसने कहा कि बच्ची को ढूंढ़ने के बाद वे उसे घर ले गए और पाया कि उसके गुप्तांग से खून बह रहा था। पुलिस ने बताया कि फिर बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। पुलिस अधीक्षक वाई. रघुवंशी ने कहा, ‘‘घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।'' स्थानीय लोगों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!