Gold Rate Today: सोना-चांदी में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव, क्या अभी और गिरेगी कीमत? जानें एक्सपर्ट की राय

Edited By Updated: 10 Nov, 2025 12:04 PM

gold and silver prices have been fluctuating for the past few days will prices

सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते में सोने की कीमत में करीब ₹1,000 तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी तेजी खोते हुए नीचे आई है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और...

नेशनल डेस्क: सोने और चांदी के बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बीते हफ्ते में सोने की कीमत में करीब ₹1,000 तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी तेजी खोते हुए नीचे आई है। जानकारों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और फेडरल रिजर्व की वेट एंड वॉच नीति की वजह से निवेशकों ने कीमती धातुओं में निवेश घटा दिया है।

सोना एक हफ्ते में हुआ सस्ता
पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना ₹980 और 22 कैरेट सोना ₹1,160 प्रति 10 ग्राम तक गिर चुका है। 10 नवंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,22,160 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट की कीमत ₹1,12,000 प्रति 10 ग्राम रही।

देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली: 22 कैरेट – ₹1,11,990 | 24 कैरेट – ₹1,22,160
मुंबई: 22 कैरेट – ₹1,11,840 | 24 कैरेट – ₹1,22,010
अहमदाबाद: 22 कैरेट – ₹1,11,890 | 24 कैरेट – ₹1,22,060
चेन्नई: 22 कैरेट – ₹1,11,840 | 24 कैरेट – ₹1,22,010
कोलकाता: 22 कैरेट – ₹1,11,840 | 24 कैरेट – ₹1,22,010
हैदराबाद: 22 कैरेट – ₹1,11,840 | 24 कैरेट – ₹1,22,010
जयपुर: 22 कैरेट – ₹1,11,990 | 24 कैरेट – ₹1,22,160
भोपाल: 22 कैरेट – ₹1,11,890 | 24 कैरेट – ₹1,22,060
लखनऊ: 22 कैरेट – ₹1,11,990 | 24 कैरेट – ₹1,22,160
चंडीगढ़: 22 कैरेट – ₹1,11,990 | 24 कैरेट – ₹1,22,160


चांदी में भी गिरावट का दौर
सोने की तरह चांदी भी लगातार सस्ती हो रही है। 10 नवंबर को चांदी ₹1,52,400 प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका स्पॉट प्राइस $48.48 प्रति औंस रहा।

ग्लोबल मार्केट में सोने की स्थिति
➤ वैश्विक स्तर पर सोने का हाजिर भाव $3,996.93 प्रति औंस तक गिर चुका है।
➤ बड़ी वित्तीय एजेंसियां आने वाले समय में सोने के दाम बढ़ने का अनुमान लगा रही हैं 
➤ Goldman Sachs: दिसंबर 2026 तक सोना $4,900 प्रति औंस तक जा सकता है।
➤ ANZ Bank: 2026 के मध्य तक सोना $4,600 प्रति औंस तक पहुंच सकता है।
➤ DSP Merrill Lynch: का मानना है कि “सोने की तेजी अभी खत्म नहीं हुई है।”


आगे क्या रहेगा ट्रेंड?
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल घरेलू स्तर पर सोने की कीमतें थोड़ी अस्थिर रह सकती हैं, लेकिन दीर्घावधि में बढ़ोतरी की संभावना बरकरार है। डॉलर इंडेक्स और ब्याज दरों के निर्णय आने वाले हफ्तों में सोने-चांदी के रुख को तय करेंगे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!