Gold Price Crash: तीसरे दिन भी सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, इन प्रमुख ज्वैलरी ब्रांड्स में भी सस्ता हुआ गोल्ड, जानें 10 ग्राम का नया रेट

Edited By Updated: 02 Feb, 2026 03:35 PM

gold becomes cheaper in famous jewellery brand know the new rate of 10g

सराफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों के टूटने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में मची इस खलबली की मुख्य वजह निवेशकों द्वारा की जा रही जमकर...

नेशनल डेस्क:  सराफा बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों के टूटने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हफ्ते के पहले दिन सोमवार को लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बाजार में मची इस खलबली की मुख्य वजह निवेशकों द्वारा की जा रही जमकर मुनाफावसूली है, जिसके चलते ऊंचे दामों पर बिकवाली का दबाव बढ़ गया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मची अफरा-तफरी

वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों ने गोता लगा दिया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना करीब 3 प्रतिशत यानी 4000 रुपये तक सस्ता होकर 1,38,256 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी की स्थिति और भी ज्यादा खराब है; इसमें 6 प्रतिशत यानी लगभग 16,000 रुपये की भारी गिरावट देखी गई, जिससे यह 2,49,713 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

प्रमुख ज्यूलरी स्टोर्स पर सोने के ताजा दाम

अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं, तो देश के बड़े शोरूम्स में रेट कुछ इस प्रकार हैं:-

  • तनिष्क (Tanishq): टाटा समूह के इस मशहूर ब्रांड के यहां 22 कैरेट सोना 1,47,600 रुपये और 24 कैरेट शुद्ध सोना 1,61,020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है।

  • कल्याण ज्यूलर्स (Kalyan Jewellers): यहां 22 कैरेट सोने की कीमत आज 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम तय की गई है।

  • जोयअलुक्कास (Joyalukkas): इस स्टोर पर भी 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

  • सेन्को गोल्ड (Senco Gold): यहां अन्य के मुकाबले दाम थोड़े अलग हैं, जहां 22 कैरेट सोना 1,39,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर उपलब्ध है।

  • मालाबार गोल्ड (Malabar Gold): मालाबार के शोरूम्स पर भी 22 कैरेट सोने के लिए आपको 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम चुकाने होंगे।

खरीदारी के लिए क्यों सही है यह समय?

विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतों में आई यह कमी उन लोगों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है जिनके घरों में शादियां हैं। पिछले कुछ समय से आसमान छू रहे दाम अब थोड़े ठंडे पड़े हैं, जिससे मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है। हालांकि, बाजार में अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है, इसलिए रेट चेक करके निकलना ही समझदारी होगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!